Pooja Ghar Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि आपके घर का मंदिर आपको किस्मत का धनी बना सकता है. घर में मंदिर के वास्तु से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात जानिए.
Vastu Tips : घर में भगवान की पूजा, उपासना सभी लोग नियम से करते ही हैं. आज जगह का अभाव हो गया है, लेकिन फिर भी हर घर में एक मंदिर देखने को जरूर मिलता है. छोटा सा छोटा घर हो, वहां पर भी आपको पूजा का स्थान जरूर मिल जाएगा, क्योंकि इससे हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
चाहे आप किराये के घर में रहे या अपने घर में रहें अपने अपने जगह की अवेलेबिलिटी के अनुसार हर इंसान पूजा पाठ जरूर करता है. लेकिन, घर में पूजा स्थान का सही जगह पर होना बहुत आवश्यक होता है. हम चाहे वास्तु की दृष्टि से देखें या तांत्रिक दृष्टि से देखें हमारे घर का जो पूजा का स्थल होता है वो हमारे जीवन पर पॉज़िटिव और नेगेटिव असर डालता है.सबसे पहले यह बात जरूर ही होनी चाहिए कि सूर्य की रोशनी आपके पूजा स्थल तक जरूर पहुंचती हो. अगर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ती है तो आप भगवान सूर्य नारायण का चित्र अपने मंदिर में अवश्य लगा लें. इससे क्या होगा? अदृश्य रूप से आपके घर के मंदिर में सूर्य की रोशनी पड़ती है और नकारात्मक ऊर्जा का आभास भी नहीं होता. हमारी पूजा भी सफल होती है. पूजा करते समय आपका मुख किस दिशा में हो, भगवान की प्रतिमा का मुख किस दिशा में हो ये भी विशेष रूप से अगर ध्यान रखा जाए तो सही फलों की प्राप्ति कराता है. वैसे तो हम क्या मानते है की किसी भी स्थान में किसी भी दिशा में भक्ति भाव से अगर हम पूजन करें तो वो सफल होता है लेकिन जब हम वास्तु की बात करते है तो मकान के जो उत्तर पूर्व दिशा में होता है स्थान वो सबसे सर्वोत्तम माना गया है. इस स्थान पर पूजा स्थल होने से माना जाता है कि घर में शांति बनी रहती है, सुकून होता है. धन, प्रसन्नता और स्वास्थ्य का लाभ मिलता है. उत्तर पूर्व दिशा का महत्त्व बताते हुए वास्तु में कहा जाता है कि जब वास्तु भगवान को धरती पर लाया गया था. तो उनका शीर्ष यानी उनका मस्तक उत्तर पूर्व दिशा में था. इसलिए इस दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है. और ये दिशा और भी इम्पोर्टेन्ट क्यों है? क्योंकि सूर्य की पवित्र किरणें भी हमें इसी दिशा से मिलती है जो कि हमारे घर में वहां की पूजा स्थल के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है. ईशान कोण वैसे भी देवताओं का स्थान माना गया. ईशान कोण यानी नॉर्थ ईस्ट कार्नर ऑफ़ दी हॉउस भगवान शिव का वास होता है. देवगुरु बृहस्पति केतु की दिशा भी ईशान कोण बताई गई है और इसीलिए इस कोण को पूजा पाठ के लिए अध्यात्म के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. किस्मत के धनी होते हैं वो लोग जिनका मंदिर ईशान कोण में होता है साक्षात भगवान की कृपा बरसती है. देवी देवताओं की कृपा बरसती है. ईश्वर खुशी से प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं. ध्यान रखें, अगर पूजा रूम एक जगह हो, आप एक ही रूम में हो लेकिन उसको हमेशा आपको ढक कर रखना चाहिए. समय-समय पर जैसे आप उठते हैं, वैसे भगवान के मंदिर को खोले. जैसे आप सोते हैं वैसे ही भगवान को सयन कराएं. इस प्रकार से आपको उनकी देखभाल करनी चाहिए, नहीं तो दोषकारक परिणाम प्राप्त होते हैं. कुछ लोग क्या करते हैं? पूजा घर के आसपास गंदगी रखते हैं. पर्दा लगा दिया, भूल गए भगवान को खोला नहीं चारों तरफ वातावरण में शोरगुल होता रखता है. ऐसा पूजा रूम दोष होता है, चाहे वो वास्तु सम्मत क्यों ना हो लेकिन ऐसे स्थान पर आकाश तत्व और वायु तत्व प्रदुषित हो जाते हैं जिसके कारण इस पूजा कक्ष में बैठकर पूजन करने वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग होती है और पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता. इसलिए जब भी आप पूजा करने बैठे ध्यान रखें आपके आसपास के वातावरण में शांति हो तभी पूजन करने आपको बैठना चाहिए. यह भी पढ़ें: Eating Food on Bed: बिस्तर पर बैठकर करते हैं भोजन? रुक जाएगी तरक्की, पैसों से भी हो जाएंगे कंगाल!
Puja Ghar Ka Vastu Pooja Ghar Ka Vastu Pooja Ghar Vastu Tips रिलिजन न्यूज वास्तु टिप्स मंदिर का वास्तु Religion News Religion News In Hindi न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलतीVastu Tips: वास्तु के अनुसार नियमित पूजा के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है. इसलिए आप इस दिशा में बैठकर गलती से भी नियमित रूप से पूजा न करें.
और पढो »
दांतों में होने वाली ये समस्याएं देती हैं बड़ी बीमारियों के संकेत, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पासHow to care of teeth : दांतों को कौन सी बीमारी प्रभावित करती है, जानिए यहां पर.
और पढो »
Vastu Tips: Kitchen से आज ही निकाल दें ये चीजें, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!Vastu Tips: घर में रखे हर सामान हर कोने के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) में एक खास महत्व Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमनआंवला जितना गुणकारी है इसका धार्मिक लाभ भी उतना ही है। आंवले का वृक्ष साक्षात भगवान विष्णु का रूप माना गया है। इसलिए यह वृक्ष और इसका फल विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में आंवले के पेड़ होता है। उस घर के परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन-धान्य की बढ़ोतरी भी होती...
और पढो »
Madina: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थल पर होती है इस हिंदू देवता की पूजा, मुस्लिम भी झुकाते हैं सिरMakkeshwar, Mecca - Madina: इस्लाम धर्म के लोगों के लिए मक्का बेहद पवित्र स्थल है लेकिन यहां मक्केश्वर महादेव का मंदिर भी है जो हिंदूओं की आस्था का भी पवित्र स्थल है.
और पढो »
इन पांच आलीशन गाड़ियों के मालिक हैं रवि किशन, बाइक के भी हैं शौकीन, बीजेपी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टरजानें कौन-कौन सी कार और बाइक के मालिक हैं रवि किशन
और पढो »
