Beyond the Breaking News

Crorepati Stock Crash: 5 साल में बनाया करोड़पति... अब रोज क्रैश हो रहा ये शेयर, पैसे लगाने वालों के छूटे पसीने

#Stockcrash समाचार

Crorepati Stock Crash: 5 साल में बनाया करोड़पति... अब रोज क्रैश हो रहा ये शेयर, पैसे लगाने वालों के छूटे पसीने
#MultibaggerPG Electroplast Share CrashPG Electroplast Stock

PG Electroplast Share का शेयर निवेशकों को करोड़पति बनाने के बाद अब लगातार फिसल रहा है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 20% की तगड़ी गिरावट आई थी और अब सोमवार को भी ये करीब 18 फीसदी तक फिसल गया.

शेयर बाजार में कारोबार को जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि इसमें शामिल कौन सा शेयर कब एक झटके में निवेशक को फर्श से अर्श पर पहुंचा दे और कब अगले ही पल धड़ाम कर दे, कहा नहीं जा सकता है. कुछ ऐसा ही झटका मिला है कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनी PG Electroplast में पैसे लगाने वालों को.

दरअसल, कंपनी का शेयर सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही 33% टूट गया, जिसके चलते निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है. लगातार क्रैश हो रहा ये शेयर PG Electroplast Share बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार क्लोज होने से ऐन पहले बुरी तरह टूट गया था और 20 फीसदी फिसला था. अचानक आई इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों में हड़कंप मच गया था. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी इस स्टॉक की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा और खुलने के बाद पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट स्टॉक बिखरता चला गया. खबर लिखे जाने तक ये करीब 18 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था. इस हिसाब से देखें, तो महज दो कारोबारी दिनों में इसमें 33 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 5 साल में 10457% रिटर्न, अब बुरा हालबता दें कि पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक है और बीते पांच साल में इस शेयर में पैसे लगाने वाले निवेशकों को जोरदार 10,457 फीसदी का रिटर्न मिला है. स्टॉक की कीमत 14 अगस्त 2020 को महज 4.70 रुपये थी, जो कि अब हालिया गिरावट के बावजूद 491.80 रुपये है. इस मल्टीबैगर रिटर्न के हिसाब से देखें, तो अगर किसी निवेशक ने PG Electroplast Share में सिर्फ 1,00,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो वो अब तक करोड़पति हो गया होगा और उसकी रकम बढ़कर 1,05,57,000 रुपये हो गई होगी. Advertisement लेकिन इस मल्टीबैगर स्टॉक में बीते महीनेभर से गिरावट का सिलसिला जारी है और बीते दो कारोबारी दिनों में ये लगातार क्रैश हुआ है. जिसके चलते निवेशक हैरान हैं. 14040 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली इस कंपनी का 52 वीक का हाई लेवल 1054.20 रुपये है, जबकि इसका लो-लेवल 414.15 रुपये है. आखिर क्यों बिखर गया शेयर? अब बताते हैं कि आखिर इस शेयर में अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? तो बता दें कि कंपनी द्वारा बीते सप्ताह पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को घटाया है. PG Electroplast ने इसे लेकर अपने 7,200 करोड़ रुपये के पूर्वानुमान को कम करते हुए 6,550-6,650 करोड़ रुपये की बीच कर दिया है. नेट प्रॉफिट को लेकर भी कंपनी ने अपना अनुमान घटाया है और मार्च तिमाही में इसके 405 करोड़ रुपये की जगह 300 करोड़ से 310 करोड़ के बीच रहने की आशंका जाहिर की है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Multibagger PG Electroplast Share Crash PG Electroplast Stock PG Electroplast Stock Crash PG Electroplast Share Crorepati Stock Crorepati Stock Crash Why PG Electroplast Share Crashed? Multibagger Stock Multibagger Return Multibagger Stock Crashed Stock Market Share Market Live Update Business News Business Ki Khabar मल्टीबैगर स्टॉक करोड़पति स्टॉक पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट शेयर शेयर क्रैश बिजनेस न्यूज शेयर मार्केट न्यूज बिजनेस की खबर

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बदायूं: खुदाई में मिला पंचमुखी शिवलिंग, 300 साल पुराना होने का दावा, सावन में दर्शन को उमड़े गांव वालेबदायूं: खुदाई में मिला पंचमुखी शिवलिंग, 300 साल पुराना होने का दावा, सावन में दर्शन को उमड़े गांव वालेबदायूं के गांव सराय पिपरिया में तालाब की खुदाई के दौरान छह फीट नीचे शिवलिंग दबा मिला। दावा किया जा रहा है कि ये 300 साल पुराना है।
और पढो »

भोपाल धर्मानतरण केस में बड़ा खुलासा!भोपाल धर्मानतरण केस में बड़ा खुलासा!भोपाल हिंदुओं के पलायन को लेकर सुर्खियों में रहा था, अब फिर से ये शहर ऐसी खबरें से सुर्खियों में है Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

विदेश में MBBS करना होगा महंगा? NMC के एक फैसले से बढ़ी टेंशन, मेडिकल वाले समझ लें पूरा गणितविदेश में MBBS करना होगा महंगा? NMC के एक फैसले से बढ़ी टेंशन, मेडिकल वाले समझ लें पूरा गणितNMC Recognition Fees Impact: भारत से हर साल हजारों स्टूडेंट्स विदेश में MBBS करने जाते हैं। इन लोगों के लिए अब विदेश में मेडिकल डिग्री हासिल करना महंगा हो सकता है।
और पढो »

ऐसा खतरनाक मैच! तस्वीरों में देखें चौथे दिन के खेल का रोमांच, कैसे पल-पल पाला बदलता रहा ओवल टेस्ट?ऐसा खतरनाक मैच! तस्वीरों में देखें चौथे दिन के खेल का रोमांच, कैसे पल-पल पाला बदलता रहा ओवल टेस्ट?भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट के 4 दिन पूरे हो चुके हैं। ये मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है। अब फैसला पांचवां दिन निकलकर आने वाला है।
और पढो »

शो पति, पत्नी और पंगा से स्वरा भास्कर का कमबैक: बोलीं- एक्टिंग और पॉलिटिक्स में फर्क नहीं, दोनों में जनता क...शो पति, पत्नी और पंगा से स्वरा भास्कर का कमबैक: बोलीं- एक्टिंग और पॉलिटिक्स में फर्क नहीं, दोनों में जनता क...स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। अब ये दोनों टीवी शो 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं।
और पढो »

इस जुलाई में चीन का सीपीआई पिछले साल के बराबर रहाइस जुलाई में चीन का सीपीआई पिछले साल के बराबर रहाइस जुलाई में चीन का सीपीआई पिछले साल के बराबर रहा
और पढो »



Render Time: 2026-05-23 09:04:10