राजस्थान में IAS बहनों का कमाल, पानी बचाने के लिए मिले 1 और 2 करोड़ के पुस्कार, रह चुकी हैं UPSC टॉपर

IAS Tina Dabi समाचार

राजस्थान में IAS बहनों का कमाल, पानी बचाने के लिए मिले 1 और 2 करोड़ के पुस्कार, रह चुकी हैं UPSC टॉपर
IAS Riya DabiIAS StoryIAS Sisters

IAS Tina Dabi, Riya Dabi : आईएएस टीना डाबी और रिया डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं. आईएएस बहनों को पानी बचाने की पहल के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.

IAS Tina Dabi, IAS Riya Dabi : राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस बहनों टीना डाबी और रिया डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में ऐसा काम किया है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए गए हैं.

यूपीएससी टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार समारोह में दो करोड़ रुपये का ‘जल संचय जन-भागीदारी’ पुरस्कार प्रदान किया है. जबकि, छोटी बहन रिया डाबी को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. बाडमेर की कलेक्टर टीना डाबी को ‘कैच द रेन’ अभियान के जरिए वर्षा जल संचयन में उल्लेखनीय काम किया है. जिसके चलते बाडमेर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम श्रेणी में चुना गया. उन्होंने इसके तहत पारंपरिक ‘टांका’ निर्माण को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया. जिससे बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सके. रिया डाबी ने भी किया कमाल का काम टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी उदयपुर जिले में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. उन्हें उदयपुर जिले को जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी श्रेणी में चुना गया है. जिला कलक्टर नमित मेहता की देखरेख में उदयपुर जिले में 32,700 कार्य पूरे किए गए. टीना डाबी ने पहले अटेम्प्ट में क्रैक किया यूपीएससी आईएएस टीना डाबी ने यूपीएससी सिविल सेवा 2015 पहले अटेम्प्ट में टॉप किया था. उनकी ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक थी. उनकी बहन रिया डाबी भी यूपीएससी टॉपर रही हैं. उनकी यूपीएससी 2020 में 15वीं रैंक थी. दिलचस्प बात यह है कि इन आईएएस बहनों की मां हिमाली डाबी भी प्रशासनिक अधिकारी रही हैं. हिमाली डाबी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की अधिकारी रही हैं. अब वीआरएस ले चुकी हैं. कहां से हुई है पढ़ाई? आईएएस टीना डाबी और रिया डाबी के पिता मध्य प्रदेश से तो मां महाराष्ट्र की हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भोपाल में और आगे की पढ़ाई दिल्ली में हुई है. टीना ने भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूल शिक्षा पूरी की है. तो वहीं उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस किया हुआ है. जबकि रिया डाबी ने जीसस एंड मेरी स्कूल दिल्ली से पढ़ाई की है. 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. ये भी पढ़ें बस ड्राइवर का बेटा बना IAS, गरीबी के चलते नहीं दे सके थे डीयू की फीस, फिर 296वीं रैंक से पास की यूपीएससी रेलवे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी, तीसरे प्रयास में 22वीं रैंक लाकर बनीं IAS, जानें कितने घंटे की पढ़ाई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

IAS Riya Dabi IAS Story IAS Sisters IAS Tina Dabi Award Riya Dabi UPSC Rank President Murmur Water Conservation Rajasthan आईएएस टीना डाबी आईएएस रिया डाबी राजस्थान की आईएएस बहनें आईएएस टीना डाबी और रिया डाबी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

UPSC Interview Questions: क्या आप जानते हैं, किस जानवर के फिंगरप्रिंट इंसानों जैसे होते हैं?UPSC Interview Questions: क्या आप जानते हैं, किस जानवर के फिंगरप्रिंट इंसानों जैसे होते हैं?IAS Interview Questions: किस जानवर के फिंगरप्रिंट इंसान के समान होते हैं? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के सवाल और उनके जवाब के बारे में बताते हैं.
और पढो »

साहित्य आजतक में दो IAS के हौसलों की कहानी, एक मेड का बेटा तो दूसरी बचपन से दृष्टिहीन!साहित्य आजतक में दो IAS के हौसलों की कहानी, एक मेड का बेटा तो दूसरी बचपन से दृष्टिहीन!साहित्य आजतक में देश के प्रसिद्ध IAS ऑफिसर सज्जन यादव, लेखक नवीन चौधरी और मोटिवेशनल स्पीकर रत्नेश्वर ने भाग लिया. सज्जन यादव ने अपनी किताब 'Scaling Mount UPSC' के माध्यम से युवा अधिकारियों की संघर्षपूर्ण कहानियां साझा की.
और पढो »

रेलवे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी, तीसरे प्रयास में 22वीं रैंक लाकर बनीं IAS, जानें कितने घंटे की पढ़...रेलवे की नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी, तीसरे प्रयास में 22वीं रैंक लाकर बनीं IAS, जानें कितने घंटे की पढ़...IAS Riya Saini Success Story : जॉब के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आसान नहीं होती. लेकिन 2024 बैच की आईएएस रिया सैनी ने अपनी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट से इसे क्रैक किया. वह इस दौरान रेलवे में जॉब भी कर रही थीं. आइए जानते हैं मुजफ्फरपुर की बेटी ने किस तरह कामयाबी हासिल की.
और पढो »

अगले साल रिटायर होंगे यूपी कैडर के 32 IAS अधिकारी, 26 PCS ऑफिसर भी होंगे सेवानिवृत्तअगले साल रिटायर होंगे यूपी कैडर के 32 IAS अधिकारी, 26 PCS ऑफिसर भी होंगे सेवानिवृत्तयूपी कैडर के 32 IAS और 26 PCS अधिकारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नियुक्ति विभाग ने सूची जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि समय पर सभी देयों की प्रक्रिया पूरी की जाए। वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधिकारियों में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं IIDC दीपक कुमार, साथ ही अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल और अमित घोष शामिल...
और पढो »

IAS Wives Association: कोइलवर मानसिक अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, यूपी, एमपी से भी आ रहे रोगीIAS Wives Association: कोइलवर मानसिक अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, यूपी, एमपी से भी आ रहे रोगीकोइलवर मानसिक आरोग्यशाला में सुविधाओं और गुणवत्ता में सुधार होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की देखभाल मिल रही है। अस्पताल प्रशासन गुणवत्ता बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा...
और पढो »

Success Story: गांव वालों ने रोका, पिता-दादा का मिला साथ, ऐसे प्रिया रानी ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, बनी IASSuccess Story: गांव वालों ने रोका, पिता-दादा का मिला साथ, ऐसे प्रिया रानी ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, बनी IASUPSC Success Story: एक छोटे से गांव में रहने वाली आईएएस प्रिया रानी ने अपने पिता और दादा जी के सहयोग से 2 बार यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को क्रैक किया. आइए हम आपको उनकी संयम और हौसले से भरी जर्नी के बारे में बताते हैं.
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 13:21:56