'संगीत की आत्मा खत्म कर दी', कम्युनल विवाद के बीच रब्बी शेरगिल ने एआर रहमान पर कह दी ये बात, दिया जोरदार तर...

AR Rahman Controversy समाचार

'संगीत की आत्मा खत्म कर दी', कम्युनल विवाद के बीच रब्बी शेरगिल ने एआर रहमान पर कह दी ये बात, दिया जोरदार तर...
एआर रहमान विवादRabbi Shergill Controversial Statement On AR RahmRabbi Shergill Songs

रब्बी शेरगिल ने एआर रहमान पर बड़ा बयान दिया. पंजाबी सिंगर ने कहा कि एआर रहमान के दौर में हिंदी गानों के बोल के मायने खो गए हैं. वो कहते हैं कि गानों के लिरिक्स का महत्व कम हो गया. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि एआर रहमान को हिंदी समझ नहीं आती है.

नई दिल्ली. एआर रहमान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बीते 8 साल में बॉलीवुड और हिंदी म्यूजक इंडस्ट्री काफी बदल गई है. सिंगर ने बातों-बातों में इशारा किया कि शायद उन्हें उनके धर्म की वजह से काम नहीं मिल रहा है जिसके बाद वो विवादों में घिर गए.

इंडस्ट्री के अंदर के लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की और साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी अपने इस बयान की वजह से खूब ट्रोल हुए. अब इस पूरे विवाद के बीच रब्बी शेरगिल ने एआर रहमान और उनके म्यूजिक को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. पंजाबी सिंगर कहते हैं कि एआर रहमान के आने के बाद से हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में लिरिक्स का महत्व खत्म हो गया है. रब्बी शेरगिल ने दिव्या गुप्ता के पॉडकास्ट पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो एआर रहमान के काम की काफी सराहना करते हैं. एआर रहमान एक जीनियस है और उन्हें उनका काम काफी पसंद है. वो रहमान की काफी इज्जत करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि म्यूजिक कंपोजर के दौर में गानों में शब्दों का महत्व कम हो गया है. उस दौर में गाने के बोल पर जोर नहीं दिया जाता था. सारा ध्यान म्यूजिक पर ही होता था. रब्बी शेरगिल का एआर रहमान पर बड़ा बयान अपनी बात पर तर्क देते हुए रब्बी आगे कहते हैं, ‘मुझे ऐसा लगता है कि एआर रहमान के दौर में गाने के शब्दों पर कम ध्यान दिया गया. गाने के बोल, लिरिक्स सेकेंड्री बन गए. अब अगर किसी गाने के बोल सेकेंड्री हैं, मतलब उन शब्दों के जरिए बयां होने वाली आपकी भावनाएं भी अपने आप ही दूसरे नंबर पर शिफ्ट हो जाती हैं. मेरा मतलब है कि गाने में आपकी भावना ही सेकेंड्री है’. ‘एआर रहमान ने गानों की आत्मा खत्म कर दी’ वो कहते हैं कि उन्हें एआर रहमान से कोई दिक्कत नहीं है. वो सिंगर और कंपोजर को पर्सनल लेवल पर किसी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराते हैं, लेकिन उनका मानना है कि अगर गाने के बोल का महत्व खत्म हो जाता है, तो संगीत की आत्मा मर जाती है क्योंकि सबसे जरूरी बोल होते हैं. रब्बी शेरगिल का मानना है कि इसके लिए रहमान को पूर्ण रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है. रब्बी का कहना है कि एआर रहमान के तमिल गाने एक अलग ही लेवल पर हैं, लेकिन क्योंकि उन्हें हिंदी समझ नहीं आती है, तो हिंदी में शब्द कहीं खो जाते हैं. वो आगे कहते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री ने कमान एक ऐसे शख्स के हाथों में सौंपी जिससे उनकी भाषा ही नहीं आती थी, तो इसमें गलती इंडस्ट्री की है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

एआर रहमान विवाद Rabbi Shergill Controversial Statement On AR Rahm Rabbi Shergill Songs Rabbi Shergill Says Ar Rahman Does Not Understand Ar Rahman Songs रब्बी शेरगिल एआर रहमान पर रब्बी शेरगिल ने विवादित कमेंट किया

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-04-26 23:50:39