मुंबई की 40 वर्षीय मीन सोलंकी के पेट में एक बड़ी गांठ पाई गई, जिससे उनके महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव बन रहा था। सेंट जॉर्ज अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन करके 10.4 किलो की गांठ को सफलतापूर्वक निकाला।
मुंबई: क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में रहने वाली एक 40 वर्षीय अविवाहित महिला मीन सोलंकी के पेट में लगातार बढ़ रही एक गांठ उनके जीवन के लिए खतरा बन चुकी थी। सेंट जॉर्ज अस्पताल में जांच के दौरान सामने आया कि गांठ ने आंत, लीवर, फेफड़े और दिल जैसे अहम अंगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे तक चले ऑपरेशन में 10.
4 किलो वजन की गांठ को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। अब मीन की हालत स्थिर है, उन्हें प्रोटीन युक्त आहार दिया जा रहा है और वे अब वार्ड में चलने-फिरने लगी हैं।ऐसे हुआ खुलासाकरीब डेढ़ साल पहले, एक मामूली हादसे में टेबल का कोना मीन के पेट में लग गया था। दर्द शुरू हुआ तो शुरुआती इलाज से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन समय के साथ पेट का आकार बढ़ने लगा। पीरियड्स में भी परेशानी आने लगी। मई में हालात इतने बिगड़े कि मीन ने खाना बंद कर दिया और लगातार आठ दिन तक उल्टियां होती रहीं। कमजोरी इतनी बढ़ गई कि वे बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थीं। आखिरकार, एक समाजसेवक की मदद से मीन के भाई रमेश सोलंकी उन्हें सेंट जॉर्ज अस्पताल लेकर गए।गांठ फटने का था खतराजांच में सामने आया कि मीन के पेट में एक विशाल गांठ है, जो शरीर के कई अंगों से चिपकी हुई थी और कभी भी फट सकती थी। सर्जरी की कमान सेंट जॉर्ज अस्पताल की यूनिट हेड और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजश्री कटके ने संभाली। ऑन्कोसर्जन डॉ. कोरेश, डॉ. शुभांगी, और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. पौर्णिमा सोनकांबळे और डॉ. रूची के सहयोग से ऑपरेशन सफल रहा और गांठ को निकाल लिया गया। चार घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद यह खतरनाक गांठ निकाली गई। ऑपरेशन के बाद मीन को दो दिन आईसीयू में रखा गया।डॉक्टर ने क्या कहामीन के भाई रमेश सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर भगवान नहीं हैं, पर भगवान से कम भी नहीं हैं। मेरी बहन को हमने लगभग खो ही दिया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे दोबारा जीवन दिया। सेंट जॉर्ज अस्पताल के डॉ. राजश्री कटके के अनुसारन मरीज सर्जरी के लिए तैयार नहीं थी। पहले डॉक्टरों ने उसकी और उसके परिवार की काउंसलिंग की, फिर यह जटिल ऑपरेशन किया गया।
Mumbai News Mumbai News In Hini Tumor In Abdomen Tumor In Stomach मुंबई समाचार मुंबई न्यूज पेट में ट्यूमर पेट में 10 किलो ट्यूमर गांठ का ऑपरेशन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
केंद्र में जाने के बाद भी क्या नहीं छूट रहा मध्यप्रदेश का मोह, शिवराज की पदयात्रा के मायने क्या हैंकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे अंतराल के बाद फिर पदयात्रा शुरू की। उन्होंने सीहोर से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा निकाली। साथ में पत्नी, बेटा और बहू भी शामिल हुए।
और पढो »
ड्रोन दीदी से पीएम मोदी की मुलाकात, टकटकी लगाए टीवी देखते रहे गांव वाले, एक साल में की 581000 रुपए की कमाईDrone Didi: भोपाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने खंडवा की कविता चौहान से मुलाकात की, जो 'ड्रोन दीदी' के नाम से मशहूर हैं। कविता ने ड्रोन उड़ाकर 5.
और पढो »
बिहार में शराब तस्करी का नया ट्रेंड, महिलाएं बनी गैंग लीडर, UP पुलिस का ऑपरेशन जानिएUP News: चंदौली पुलिस ने 4 महिला समेत कुल 5 अन्तर्राज्यीय तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में पहले भी महिला शराब तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में पारा चढ़ा 45 डिग्री से ऊपर पहुंचा: बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान, उमस ने बढ़ाई परेशानीचित्तौड़गढ़ में गर्मी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सूरज की तेज तपिश और लगातार चल रही गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
और पढो »
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में बेल्जियम को 2-1 से हरायाभारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में बेल्जियम को 2-1 से हराया
और पढो »
महिला समृद्धि योजना: दिल्ली में 20 लाख महिलाओं मिल सकते हैं 2500 रुपये, सास-बहू सभी को मिलेगा लाभदिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर सरकार की ओर से तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए दिशानिर्देश बनाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक इसका लाभ पहुंच सके।
और पढो »
