न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 277 लोग थे सवार, VIDEO

Mexican Navy समाचार

न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 277 लोग थे सवार, VIDEO
Tall Sailing ShipBrooklyn BridgeSearch And Rescue Operation

मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय जहाज में 277 लोग सवार थे. इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. ये हादसा तब हुआ जब जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था. इसी दौरान जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकरा गया.

हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जहाज में 277 लोग सवार थे. Advertisementन्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के प्रेस डेस्क ने पुष्टि की कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने बताया कि मेक्सिकन नेवी का शिप न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, जिसमें 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं.इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहाज का ऊपरी हिस्सा, जिस पर मैक्सिको का हरा, सफेद और लाल रंग का विशाल झंडा लहरा रहा था, वो ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर नीचे गिर जाता है और रगड़ते हुए गुजराता है. इसके बाद जहाज नदी के किनारे की ओर बढ़ता है, जिसे देखकर किनारे पर मौजूद लोग भागने लगते हैं.यहां देखें वीडियोमेक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनका प्रशिक्षण जहाज 'कुआउटेमोक' ब्रुकलिन ब्रिज के साथ दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसकी यात्रा रोक दी गई है. Advertisement नौसेना ने बताया कि नौसेना और स्थानीय अधिकारी कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सहायता प्रदान की जा रही है.नौसेना ने अपने बयान में कहा, 'नौसेना सचिव कर्मियों की सुरक्षा, संचालन में पारदर्शिता और मेक्सिकन नौसेना के भावी अधिकारियों के लिए बेहतरीन ट्रेनिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है.''कुआउटेमोक' एक प्रशिक्षण जहाज है, जो मेक्सिकन नौसेना स्कूल में क्लासेज के बाद कैडेट्स की ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए समुद्री यात्रा पर रवाना होता है. नौसेना के अनुसार, इस साल ये शिप 6 अप्रैल को मेक्सिको के पैसिफिक कोस्ट पर स्थित अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ रवाना हुआ था.15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकने का था कार्यक्रमबता दें कि इस जहाज का 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकने का कार्यक्रम था, जिनमें किंग्सटन , हवाना , कोजुमेल और न्यूयॉर्क शामिल थे. इसके अलावा, यह रेक्याविक , बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क , और एबरडीन जैसे स्थानों पर भी जाने वाला था. कुल 254 दिनों की इस यात्रा में 170 दिन समुद्र में और 84 दिन बंदरगाहों पर बिताने की योजना थी. वहीं, हादसे के बाद स्थानीय और मेक्सिकन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. ये भी देखें

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

Tall Sailing Ship Brooklyn Bridge Search And Rescue Operation Ship ब्रिज से टकराया जहाज मेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया शिप अमेरिका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दान देने का मन करे तो क्या करें, संस्था या भिखारी को देते हुए सवाल उठते हैं; प्रेमानंद जी महाराज से जानिए जवाबदान देने का मन करे तो क्या करें, संस्था या भिखारी को देते हुए सवाल उठते हैं; प्रेमानंद जी महाराज से जानिए जवाबPremanand Ji Maharaj on donation: हाल ही में अक्षय तृतीया गई है और कई लोग बस ये सोचने में लगे थे कि Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

किसने बनाया था दुनिया का पहला एटम बम, भगवद गीता पढ़ने वाला, हिटलर के डर से अमेरिका भागा था परिवारकिसने बनाया था दुनिया का पहला एटम बम, भगवद गीता पढ़ने वाला, हिटलर के डर से अमेरिका भागा था परिवारओपेनहाइमर 1904 में न्यूयॉर्क में पैदा हुए थे. वो जर्मनी से अमेरिका आकर बसे पहली पीढ़ी के यहूदी अप्रवासियों के बेटे थे. पिता का कपड़ों का कारोबार चल निकला और ओपेनहाइमर रईसी में पले-बढ़े. न्यूयॉर्क में उनका आलीशान घर था. घर में नौकर-नौकरानियों का हुजूम था और उन्हें पढ़ाई लिखाई में कोई दिक्कत नहीं हुई.
और पढो »

गजब हाल है! झांसी में एक गाड़ी में 28 सवारियां सवार, ट्रैफिक पुलिस भी देखकर हो गई हैरान, वीडियो हुआ वायरलगजब हाल है! झांसी में एक गाड़ी में 28 सवारियां सवार, ट्रैफिक पुलिस भी देखकर हो गई हैरान, वीडियो हुआ वायरलJhansi Traffic Police Video: झांसी में लोडर गाड़ी में 25 से 28 लोग भरकर यात्रा कर रहे थे। नवाबाद थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में सवार लोग ओरछा मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी का चालान किया, जांच शुरू कर दी।
और पढो »

Gonda Video: बार बालाओं के डांस के दौरान महाभारत! दो पक्षों में जमकर चले कुर्सी-मेज-लाठी और डंडेGonda Video: बार बालाओं के डांस के दौरान महाभारत! दो पक्षों में जमकर चले कुर्सी-मेज-लाठी और डंडेGonda Video: गोंडा में एक मांगलिक कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस कराया गया. जहां कुछ लोग भोजपुरी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

सत्संग सुनने से व्यक्ति के पाप कैसे नष्ट हो जाते हैं? सुनिए इस पर प्रेमानंद जी महाराज की ये बातें; VIDEO देखेंसत्संग सुनने से व्यक्ति के पाप कैसे नष्ट हो जाते हैं? सुनिए इस पर प्रेमानंद जी महाराज की ये बातें; VIDEO देखेंPremanand Ji Maharaj Video: अक्सर लोग जीवन में कई बार बुरे कर्म कर देते हैं और बाद में पूजा-पाठ से Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

200 लोगों को लेकर जा रहा जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, न्यूयॉर्क में मचा हाहाकार, मैक्सिको नौसेना का है शि...200 लोगों को लेकर जा रहा जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, न्यूयॉर्क में मचा हाहाकार, मैक्सिको नौसेना का है शि...New York Brooklyn Bridge: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज पर मैक्सिकन नौसेना का जहाज टकराया, जिससे 19 लोग घायल हुए, जिनमें चार गंभीर हैं. जहाज का मस्तूल टूट गया, लेकिन ब्रिज को कोई नुकसान नहीं हुआ.
और पढो »



Render Time: 2026-04-29 06:55:04