3200000000000000 ये जीरो उड़ा रहे ट्रंप की नींद, चीन के सामने मिमियाने का बन गए हैं कारण

America National Debt समाचार

3200000000000000 ये जीरो उड़ा रहे ट्रंप की नींद, चीन के सामने मिमियाने का बन गए हैं कारण
अमेरिका का राष्ट्रीय कर्जअमेरिका का कर्जअमेरिका की अर्थव्यवस्था

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 37 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। इससे वित्तीय जगत में खतरे की घंटी बज गई है। कर्ज पर ब्याज चुकाने का खर्च लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच रहा है। कांग्रेसनल बजट ऑफिस का अनुमान है कि 2055 तक कर्ज जीडीपी का 156% तक पहुंच...

नई दिल्ली: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 37 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। इससे वित्तीय और नीति जगत में खतरे की घंटी बज गई है। कर्ज पर ब्याज चुकाने का खर्च हर साल लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच रहा है। यह स्तर जल्द ही संघीय बजट को पंगु बना सकता है। सरकार के जरूरी कामों को रोक सकता है। 20 जून तक अमेरिकी सरकार पर एक साल में देश की पूरी अर्थव्यवस्था से ज्यादा का कर्ज है। कांग्रेसनल बजट ऑफिस का अनुमान है कि अगर कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ तो 2055 तक कर्ज GDP का 156% तक पहुंच जाएगा। फिलहाल, 2 ट्रिलियन डॉलर का सालाना घाटा कर्ज को बढ़ा रहा है। यह खर्च में बढ़ोतरी और राजस्व में धीमी ग्रोथ के कारण हो रहा है। सबसे बड़ा खतरा ब्याज का बिल है। संघीय टैक्स इनकम का लगभग एक चौथाई हिस्सा अब कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है। इसका मतलब है कि सोशल सिक्योरिटी, मेडिकेयर, राष्ट्रीय रक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे कार्यक्रमों के लिए कम पैसा बचेगा। इन कार्यक्रमों पर लाखों अमेरिकी निर्भर हैं।37 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज कई मायनों में अमेरिका की बहुत बड़ी चिंता का विषय है। यह अमेरिका की आर्थिक नीतियों और वैश्विक संबंधों को प्रभावित करता है। व्‍यापार युद्ध में चीन के सामने डोनाल्‍ड ट्रंप के सुरों में नरमी के पीछे भी इसे वजह माना जाता है। कई समस्‍याएं पैदा कर सकता है यह कर्जसिर्फ बजट में कटौती का ही खतरा नहीं है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस कर्ज के रास्ते से निजी निवेश कम हो सकता है, उधार लेने की लागत बढ़ सकती है और आर्थिक विकास रुक सकता है। सीबीओ का अनुमान है कि अगर कर्ज को काबू नहीं किया गया तो अगले दशक में जीडीपी 340 अरब डॉलर तक कम हो सकती है। इससे 12 लाख नौकरियां जा सकती हैं और वेतन वृद्धि धीमी हो सकती है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से नुकसान और बढ़ जाएगा। जैसे ही वैश्विक कर्जदाता अमेरिकी घाटे को फाइनेंस करने के लिए अधिक रिटर्न मांगने लगेंगे, वैसे ही व्यवसायों, घर मालिकों और संघीय सरकार सभी के लिए उधार लेने की लागत बढ़ जाएगी।अमेरिका पर बढ़ता जा रहा व‍ित्तीय संकट का खतरा वित्तीय संकट का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगर निवेशकों का सरकार की वित्तीय प्रबंधन करने की क्षमता पर से विश्वास उठ जाता है तो ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी या डॉलर का पतन हो सकता है। इससे आर्थिक स्थिरता कमजोर हो सकती है। वैश्विक स्तर पर झटके लग सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी बढ़ रही है। लेकिन, इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई है। इस साल जीडीपी की ग्रोथ दर सिर्फ 1.

4%–1.6% रहने का अनुमान है। बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई अभी भी टारगेट से ऊपर है। गलती की गुंजाइश कम होती जा रही है। अर्थशास्त्रियों, बिजनेस लीडर्स और एलन मस्क जैसे लोगों की पुरानी बातें अब सच होती दिख रही हैं। अगर अमेरिका इसी रास्ते पर चलता रहा तो इसकी कीमत सिर्फ आने वाली पीढ़ियां ही नहीं चुकाएंगी, बल्कि यह संकट बहुत जल्द आ सकता है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज अमेरिका का कर्ज अमेरिका की अर्थव्यवस्था अमेरिका की धीमी आर्थिक विकास दर अमेरिका चीन व्यापार Us Debt Us Economy Us Slow Economic Growth Rate Us China Trade

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कैल्शियम का पावरहाउस हैं ये 5 चीजें, कमजोर हड्डियां फिर-से बन सकती हैं मजबूतकैल्शियम का पावरहाउस हैं ये 5 चीजें, कमजोर हड्डियां फिर-से बन सकती हैं मजबूतकैल्शियम का पावरहाउस हैं ये 5 चीजें, कमजोर हड्डियां फिर-से बन सकती हैं मजबूत
और पढो »

हीरो से ज्यादा लंबे हो-गुडलुकिंग हो, फिल्मों से मिला रिजेक्शन, अली बोले- वाहियात वजह देकर...हीरो से ज्यादा लंबे हो-गुडलुकिंग हो, फिल्मों से मिला रिजेक्शन, अली बोले- वाहियात वजह देकर...टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पॉपुलर होने वाले अली बिजनेसमैन बन चुके हैं. कश्मीरी नट्स का कारोबार कर रहे हैं.
और पढो »

गर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होशगर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होशगर्मियों में कोलकाता की ये जगहें घूमने का बना लें प्लान, अद्भुत नजारे उड़ा देंगे होश
और पढो »

Khan Sir Reception: लाल घूंघट में दिखीं 'मिसेज खान', पटना में शानदार रिसेप्शन पार्टी, एक से बढ़कर एक फोटो आए सामनेKhan Sir Reception: लाल घूंघट में दिखीं 'मिसेज खान', पटना में शानदार रिसेप्शन पार्टी, एक से बढ़कर एक फोटो आए सामनेKhan sir wife photo: खान सर की पत्नी की तस्वीर सबके सामने आ गई। रिसेप्शन में वीआईपी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। रिसेप्शन पार्टी के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
और पढो »

तीसरी इकॉनमी बनने में लगेगा टाइम लेकिन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, मोदी बोले, यह तो शुरुआत हैतीसरी इकॉनमी बनने में लगेगा टाइम लेकिन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, मोदी बोले, यह तो शुरुआत हैभारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन गया है। इस मामले में अब चीन और अमेरिका ही हमसे आगे रह गए हैं। 2037 तक देश में हवाई यात्रियों की संख्या 57.
और पढो »

चीन और बांग्लादेश की हो गई छुट्टी! इस सेक्टर में अब भारत बना सबसे बड़ा खिलाड़ी, जानें पूरी डिटेलचीन और बांग्लादेश की हो गई छुट्टी! इस सेक्टर में अब भारत बना सबसे बड़ा खिलाड़ी, जानें पूरी डिटेलIndia Becomes Apparel Hub: टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अब दुनिया के खरीदार अब चीन और बांग्लादेश से दूर जा रहे हैं। कपड़ों की खरीदारी में भारत बड़ा केंद्र बन गया है।
और पढो »



Render Time: 2026-04-27 00:46:49