उत्तराखंड सरकार ने 'अग्निवीर' योजना के तहत सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर होने वाले युवाओं के करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को राज्य के सरकारी विभागों में आरक्षण देने की घोषणा की है. यह आरक्षण पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में दिया जाएगा.
हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने भी अग्निपथ योजना के तहत रिटायर होने वाले युवाओं को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण दिए जाने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की.
सीएम ने अफसरों को योजना तैयार करने के लिए कहा है. इसके अलावा, एक कौशल विकास योजना भी तैयार की जा रही है. अग्निवीर योजना पर देशव्यापी राजनीतिक विवाद चल रहा है. इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि वो अग्निवीरों को राज्य सेवाओं में शामिल करने और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार कर रहे हैं.सीएम ने रोडमैप बनाने के दिए निर्देशइसी साल जून में सीएम धामी ने अधिकारियों को एक रोडमैप तैयार करने के भी निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा था कि रिटायर होने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की सेवाओं में कैसे शामिल किया जाएगा, इसे लेकर रोडमैप बनाया जाए.रविवार को देहरादून में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, सरकार सेना में चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को रोजगार देने के लिए एक मजबूत कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है.रोजगार के लिए स्किल ट्रेनिंग भी देगी राज्य सरकारAdvertisementइस योजना में उत्तराखंड पुलिस और अन्य राज्य सरकार के विभागों में अग्निवीरों की भर्ती के प्रस्ताव शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, रिटायर अग्निवीरों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को इन प्रस्तावों को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं. सीएम का कहना था कि यदि जरूरी हुआ तो इन्हें आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर पेश किया जा सकता है.युवाओं को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे सीएम का कहना था कि उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है जहां के युवा बड़े स्तर पर भारतीय सेना में भर्ती होते हैं. सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को नियोजित करने में राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखेगी. सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अग्निवीरों को उनकी सेवा के बाद रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार इन युवाओं के रोजगार की सुविधा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, जिससे वे राज्य के विकास में योगदान दे सकें. उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरी हुआ तो इस योजना के लिए आरक्षण के प्रावधानों या नए कानून पर विचार किया जाएगा.Advertisementहरियाणा में भी अग्निवीरों का नौकरी में आरक्षण मिलेगाइससे पहले 17 जुलाई को हरियाणा सरकार ने भी अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों के लिए पुलिस और खनन गार्ड की नौकरियों में 10% आरक्षण की घोषणा की थी. साथ ही ग्रुप सी में 5 फीसदी का आरक्षण देने का ऐलान किया था. इसके अलावा ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी. अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. सशस्त्र बलों को दक्ष बनाने और रक्षा पेंशन बिल को कम करने के लिए केंद्र द्वारा 2022 में अग्निपथ योजना लॉन्च की गई थी. इस योजना के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध पर कर्मियों की भर्ती की जाती है. कुल वार्षिक भर्ती में से सिर्फ 25% को स्थायी कमीशन के तहत अगले 15 वर्षों तक बने रहने की अनुमति दी जाती है. इस योजना का देशव्यापी विरोध हुआ. आंदोलनकारियों ने कहा कि 4 वर्ष के बाद सेवा छोड़ने वालों को करियर खराब हो जाएगा. ये भी देखेंLive TV
उत्तराखंड सरकार अग्निपथ योजना अग्निपथ योजना अग्निवीर योजना सेना अग्निवीर पुष्कर सिंह धामी सीएम धामी Uttarakhand Uttarakhand Government Agnipath Yojana Agnipath Yojana Agniveer Yojana Army Agniveer Pushkar Singh Dhami CM Dhami
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Kathua Terrorist Attack: 'कठुआ में पांच सैन्यकर्मियों की हत्या का बदला लेंगे', सरकार की बुरी ताकतों को चेतावनीKathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच जवानों को खो दिया है। खबर फैलते ही देवभूमि में शोक की लहर है। वहीं, सरकार ने आतंकवादियों को चेतावनी दी है।
और पढो »
ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा ने अलग-अलग नामों से UPSC दी: CAT के आवेदनों में इनका जिक्र; 2020 में उम्र 30 तो 2023 ...Maharashtra Pune IAS Trainee Selection Controversy विकलांगता और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करके IAS में पद हासिल करने की आरोपी ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है
और पढो »
हरियाणा की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, CM नायब सैनी का बड़ा ऐलानHaryana Sarkari Naukri me Agniveer Aarakshan: हरियाणा में निकलने वाली सरकारी भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। पुलिस भर्ती से लेकर माइनिंग गार्ड, ग्रुप सी और ग्रुप डी में छूट दिए जाने का ऐलान किया...
और पढो »
अग्निवीरों को मिलेगा सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, 5 लाख तक इंटरेस्ट फ्री लोन भीAgniveer: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों को ग्रुप बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान करेगी.
और पढो »
हरियाणा में अग्निवीरों 10 प्रतिशत आरक्षण: बिना ब्याज मिलेगा लोन, सीएम नायब सैनी ने किए ये बड़े एलानहरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को एलान किया है कि अग्निवीरों को प्रदेश में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
और पढो »
हरियाणा में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण: बिना ब्याज मिलेगा लोन, सीएम नायब सैनी ने किए ये बड़े एलानहरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को एलान किया है कि अग्निवीरों को प्रदेश में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
और पढो »
