Vat Savitri Puja Vidhi: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं. इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करके उस पर कच्चा सूत लपेटा जाता है. आइए जानते हैं इसकी वजह.
Vat Savitri 2024 : वट सावित्री व्रत पूजा में बरगद के पेड़ में क्यों बांधा जाता है 7 बार कच्चा सूत?पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं. इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करके उस पर कच्चा सूत लपेटा जाता है.
आइए जानते हैं इसकी वजह. Ram Mandir Ayodhya: उफ ये गर्मी! नौतपा में रामलला को लग रहा स्पेशल भोग, वस्त्रों में भी हुए बदलावRashifal: मेष से मीन किन राशियों को मिलेगा आज भगवान विष्णु का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफलShah Rukh Khan Radhika Anant Party: समंदर के बीच पार्टी करने के लिए स्टाइल में रवाना हुईं सुहाना खान, शाहरुख-आर्यन का स्वैग भी देखने लायक हिंदू धर्म में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कई व्रत रखती है, जिसमें एक व्रत वट सावित्री हाल ही में पड़ने जा रहा है. वट सावित्री के दिन निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं. पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री इसी दिन अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आई थीं. सत्यवान का शव बरगद के पेड़ के नीचे रखा था, इसलिए इस पर्व का नाम वट सावित्री पड़ा. जिसमें सौभाग्यवती स्त्रियां पति के आरोग्य और दीर्घायु के लिए व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. इस वर्ष यह ज्येष्ठ अमावस्या यानी 6 जून गुरुवार को मनाया जाएगा.बरगद के वृक्ष में त्रिदेव का वास माना जाता है. जड़ में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु जी और सबसे ऊपर शाखाओं और पत्तों में भगवान शंकर. त्रिदेव के वास के कारण ही इसे देववृक्ष भी कहा जाता है. सत्यवान ने इसी वृक्ष के नीचे प्राण त्यागे थे साथ ही ज्येष्ठ मास की तपती धूप में महिलाओं के पूजन के लिए इस वृक्ष को इसलिए भी चुना गया है क्योंकि सबसे अधिक छाया इसी वृक्ष में होती है. बहुत से परिवारों में बरगद की एक डाल को आंगन के बीच में चौक बना कर मिट्टी में लगाकर पूजन किया जाता है.सुहागिन महिलाएं वट सावित्री के व्रत में वट वृक्ष का विधि विधान से पूजन करने के बाद उसकी सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटती हैं. सात बार कच्चा सूत लपेटने का तात्पर्य है कि पति से उनका संबंध सात जन्मों तक बना रहे. इसके अलावा वट वृक्ष में अनेकों औषधीय गुण मौजूद होते हैं और इसे ऑक्सीजन का खजाना माना जाता है, इसके पेड़ में निकलने वाली कोपल को खाकर ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं. इस कोपल में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ ही गजब की इम्युनिटी पॉवर होती है.
Vat Savitri Puja 2024 Date And Time Vat Savitri Vrat Puja Vat Savitri 2024 वट सावित्री पूजा वट सावित्री कब है
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Vat Savitri Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए डेट और पूजन विधिवट सावित्री व्रत Vat Savitri Vrat 2024 बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार यह 6 जून दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं इस दिन का उपवास रखती हैं और उसकी विधि अनुसार पूजा-अर्चना करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता...
और पढो »
Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्वVat Savitri Vrat 2024: ज्येष्ठ मास में दो बार वट सावित्री व्रत रखा जाता है। जानें ज्येष्ठ अमावस्य़ा में होने वाली वट सावित्री व्रत की तिथि...
और पढो »
वट सावित्री व्रत में पूजा का कितने घंटों का शुभ मुहूर्त, बरगद पूजा में कच्चा सूत क्यों जरूरीसुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं.
और पढो »
Vat Savitri Vrat 2024: शादी के बाद रख रहीं हैं पहला वट सावित्री व्रत, तो याद रखें ये पांच बड़ी बातेंVat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री पूजा एक हिंदू त्योहार है जो विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं
और पढो »
Vat Savitri Vrat 2024: इन 02 शुभ योग में मनाया वट सावित्री व्रत, प्राप्त होगा अखंड सौभाग्य का वरदानइस व्रत के पुण्य प्रताप से पति की आयु लंबी होती है। साथ ही नवविवाहित महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। वट सावित्री व्रत की तिथि को लेकर विभिन्न मत हैं। उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत रखा जाता...
और पढो »
Vat Savitri Vrat 2024: आने वाला है वट सावित्री व्रत, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्तVat Savitri Vrat 2024 Date: वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस बार वट सावित्री का व्रत 6 जून को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है.
और पढो »
