Chhath Puja 2024: हिंदू धर्म में अलग-अलग क्षेत्र और राज्य के लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं. हालांकि, कुछ त्योहारों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब उन्हें एक शहर या राज्य की जगह कई राज्यों में मनाया जाने लगा है. ऐसा ही त्योहार है छठ पूजा.
वाराणसी: सूर्य उपासना के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है. इस महापर्व पर महिलाएं 36 घंटे का कठिन व्रत रखती हैं. इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा आराधना की जाती है. यह पर्व 4 दिनों का होता है जिसकी शुरुआत नहाय खाए से होती है.
इस पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है. सूर्य के अर्ध्य के साथ ही इस कठिन व्रत का समापन होता है. काशी के ज्योतिषाचार्य और बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर डॉ विनय पांडेय ने बताया कि सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान महिलाओं को उनसे जुड़े कुछ खास मंत्रों का प्रयोग जरूर करना चाहिए. इससे उन्हें चमत्कारिक लाभ होता है. विनय पांडेय के अनुसार, शास्त्रों में भगवान सूर्य के उपासना के लिए अनेकों मंत्र हैं. हर व्यक्ति को सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान उन मंत्रों का जप करना चाहिए. इससे आरोग्यता के साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. छठ पूजा के दौरान सूर्य के बीज मंत्र के अलावा आदित्यह्रदय स्त्रोत के साथ अन्य मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं. इन मंत्रों का कर सकते है जाप ‘एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर. घृणि सूर्याय नमः ।।’ ‘ॐ सूर्याय नम:।।’ ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:।।’ ‘ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।।’ ‘ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।।’ आज है नहाए खाए डॉ विनय पांडेय ने बताया कि इस बार छठ के पर्व की शुरुआत 5 नवम्बर से हो रही है. पहले दिन नहाय खाए है. इस दिन पूजा और व्रत से पहले तन और मन का शुद्धिकरण किया जाता है. इसके बाद इसके अगले दिन 6 नवम्बर को खरना है. खरना में शाम के समय चावल और गुड़ का खीर खाकर इस कठिन व्रत की शुरुआत होती है. इसके बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष के छठी तिथि यानी 7 नवम्बर को पूरे दिन व्रत के बाद इस दिन शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके अलगे दिन सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत का समापन होता है. छठी मैया पूरी करती है मनोकामना डॉ विनय पांडेय ने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से घर में सुख शांति समृद्धि के साथ आरोग्यता की प्राप्ति होती है. इसके अलावा संतान की उन्नति और सलामती के लिए भी महिलाएं इस कठिन व्रत को रखती हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यही वजह है कि महिलाएं इस व्रत को रखती हैं.
Benefits Of Giving Arghya To Sun How To Give Arghya To Sun How To Offer Water To Sun How To Offer Water To Sun God Why Do We Offer Water To Sun God Significance Of Offering Water To Sun God Benefits Of Offering Water To Sun Astrological Benefits Of Offering Water To Sun Benefits Of Offering Water To Sun God सूर्य को अर्घ्य देने का मंत्र क्या है सूर्य देव को अर्घ्य देने का मंत्र सूर्य भगवान को अर्घ्य देने का मंत्र Chhath Puja Surya Arghya Mantra In Hindi Surya Arghya Mantra In Hindi सूर्य अर्घ्य मंत्र इन हिंदी Varanasi News Chhath Puja 2024
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Indian Railways: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान 6556 फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पूर्वांचल के लिए सर्वाधिकदुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
और पढो »
Chhath Pooja Holiday: छठ पूजा के लिए दिल्ली CM आतिशी का बड़ा ऐलान, इस दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, लोग खुशChhath Pooja Holiday: CM Atishi Announce Public Holiday In Delhi On November 7 For Chhath Puja, छठ पूजा के लिए दिल्ली CM आतिशी का बड़ा ऐलान, इस दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी
और पढो »
छठ पूजा के दौरान पहने इन रंगों के कपड़े, जाने कौन से रंग होते हैं शुभछठ पूजा के दौरान पहने इन रंगों के कपड़े, जाने कौन से रंग होते हैं शुभ
और पढो »
Chhath Puja 2024: इस दिन से हो रही है छठ महापर्व की शुरूआत, जानें ठेकुआ प्रसाद बनाने की रेसिपीChhath Puja 2024: छठ की पूजा में ठेकुआ का एक अलग ही महत्व है. लेकिन इसे बनाने के कुछ नियम हैं.
और पढो »
Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियांChhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान इन बातों का खास ध्यान रखें. व्रती लोग तो इस तरह की भूल बिल्कुल भी न करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्य नाराज हो सकते हैं.
और पढो »
Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान करें ये काम, सूर्य जैसी चमकेगी किस्मतChhath Puja 2024: क्या आप चाहते हैं कि आपकी भी किस्मत सूर्य की किरणों की तरह चमके. अगर आप ऐसा चाहते हैं तो छठ के दौरान इस तरह से सूर्य की उपासना जरूर करें. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी भी किस्मत चमक सकती है.
और पढो »
