OpenAI के नए प्रोजेक्ट से बैंकिंग की दुनिया में भूचाल! सबसे पहले इन लोगों की नौकरी पर मंडराया खतरा

Openai समाचार

OpenAI के नए प्रोजेक्ट से बैंकिंग की दुनिया में भूचाल! सबसे पहले इन लोगों की नौकरी पर मंडराया खतरा
Sam AltmanAIBankers

AI की दुनिया लगातार लोगों को हैरान कर रही है. इस वजह से लोगों को नौकरियों का भी खतरा सताने लगा है. वहीं, अब खबर आई है कि OpenAI एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है जो कई बैकर्स की नौकरी खा जाएगा. चलिए जानते हैं क्या है डिटेल्स.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कई क्षेत्रों में कब्जा जमाना शुरू कर दिया है. बढ़ती टेक्नोलॉजी ने बेशक लोगों के कई कामों को आसान बनाया है, लेकिन इसी वजह से कई लोगों की नौकरियों पर खतरा भी बन गया है. इसी बीच अब खबर आ रही है कि OpenAI ने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की है, जिसे Mercury नाम दिया गया है.

इसके तहत कंपनी ने Morgan Stanley, JPMorgan Chase और Goldman Sachs जैसी बड़ी कंपनियों से 100 से ज्यादा पुराने बैंकर और सलाहकारों को नौकरी पर रखा है. इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का मकसद है ऐसे AI सिस्टम तैयार करवाना जो एडवांस फाइनेंशियल मॉडलिंग कर सकें और वो सलाह देने वाले काम भी कर सकें जो आमतौर पर इनवेस्टमेंट बैंकिंग के जूनियर एनालिस्ट करते आए हैं. AI को सिखाए जा रहे ये काम WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत AI को सिखाए जा रहे हैं कामों में IPO मॉडल बनाना, कंपनियों की री-स्ट्रक्चरिंग का विश्लेषण करना और लेवरेज्ड बायआउट की प्रोजेक्शन तैयार करने जैसी चीजें शामिल की गई हैं. ये सभी काम आमतौर पर इनवेस्टमेंट बैंकिंग के जूनियर एनालिस्ट करते हैं, लेकिन अब इन्हें ऑटोमेट करने की तैयारी चल रही है. बैकर्स की ही ली जा रही है मदद कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि OpenAI इन पुराने बैंकर्स को अपने मॉडल को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए करीब $150 प्रति घंटे यानी लगभग 13,155 रुपये फीस दे रहा है. वहीं, कंसल्टेंट्स इस प्रोजेक्ट में ऐसे काम कर रहे हैं जैसे कि AI को दिए जाने वाले प्रॉम्प्ट लिखना, मॉडल की सटीकता को परखना और जो फाइनेंशियल रिजल्ट AI से निकल रहे हैं उन पर एक्सपर्ट राय देना. ये पूरा फीडबैक प्रोसेस बहुत जरूरी है, ताकि सिस्टम को सिखाया जा सके कि वॉल स्ट्रीट जैसी जगहों पर जितनी सटीकता की उम्मीद होती है, वैसा आउटपुट कैसे देना है. OpenAI की बड़ी बिजनेस प्लानिंग OpenAI की ये खास हायरिंग रणनीति एक बड़ी बिजनेस प्लानिंग का हिस्सा है, जिससे कंपनी अब बड़ी कंसल्टिंग और सलाह देने वाली कंपनियों को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है. साथ ही, OpenAI अपनी खास AI कंसल्टिंग सर्विस को भी बढ़ा रहा है, जिसमें इंजीनियर और अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट सीधे फाइनेंस, सरकारी कामों और बड़ी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स में शामिल हो रहे हैं. चुटकियों में होंगे घंटों के काम Project Mercury के जरिए, सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI ऐसे टूल्स बना रही है जो एक्सेल पर बेस्ड जटिल फाइनेंशियल मॉडल तैयार कर सकें और उनमें सुधार भी कर सकें. इसके अलावा ये टूल्स कंपनियों के फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स का विश्लेषण करने और डिटेल्ड प्रेजेंटेशन बनाने में भी मदद करेंगे, ऐसे काम जो आमतौर पर एनालिस्ट्स को सैकड़ों घंटे लगाकर करने पड़ते हैं. ये नए और पावरफुल टूल्स इस तरह बनाए गए हैं कि जिन्हें चलाने के लिए बहुत कम इंसानी मदद की जरूरत हो. अब इन्हें फाइनेंशियल संस्थानों के साथ मिलकर टेस्ट भी किया जा रहा है. Morgan Stanley पहले ही ले रहा OpenAI की मदद उदाहरण के तौर पर, Morgan Stanley पहले से ही OpenAI की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी वेल्थ मैनेजमेंट डिविजन में कर रहा है. अब वही कंपनी OpenAI के नए टूल्स को सबसे पहले इस्तेमाल करने वाले शुरुआती प्रोग्राम्स में भी शामिल है. इन शुरुआती टेस्ट को देखते हुए कह सकते हैं कि AI को बैंकिंग के रोजमर्रा के कामों में कैसे शामिल किया जा सकता है. इसमें कंपनियों के अपने डेटा को OpenAI के जनरेटिव मॉडल्स के साथ मिलाया जाता है, जिससे क्लाइंट के पोर्टफोलियो, निवेश के आइडियाज और मार्केट की जानकारी को लेकर इनसाइट्स मिलते हैं. JPMorgan बढ़ रहा AI की ओर OpenAI और बड़े बैंकिंग संस्थानों के बीच बढ़ते रिश्ते तब और साफ हो गए जब इस टेक कंपनी ने हाल ही में JPMorgan Chase और कुछ अन्य कंपनियों से $4 बिलियन की क्रेडिट सुविधा हासिल की. हैरानी की बात ये है कि JPMorgan खुद भी तेजी से अपनी AI टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रहा है और उसका लक्ष्य है दुनिया का पहला पूरी तरह AI से चलने वाला मेगा बैंक बनना. AI का हमला शुरू! इस कंपनी में इंसानों की जगह लेंगे रोबोट्स! Elon Musk ने दी चेतावनी काम करने की बढ़ेगी क्षमता एक्सपर्ट्स का मानना है कि OpenAI द्वारा बैंकरों की मदद से की जा रही AI ट्रेनिंग इनवेस्टमेंट बैंकिंग में काम करने की क्षमता को काफी बढ़ा सकती है. AI की मदद से ऐसे दोहराए जाने वाले मॉडलिंग वाले काम खुद हो जाएंगे, जिससे एनालिस्ट्स अपना ध्यान ज्यादा अहम कामों पर लगा सकेंगे. ऐसे में OpenAI अपने AI सिस्टम को ट्रेन करने के लिए बैंकिंग इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों को शामिल कर रहा है. इन एक्सपर्ट्स की मदद से कंपनी ऐसे टूल्स बना रही है जो बड़े और नामी बैंकों के काम करने के तरीके और नियमों के हिसाब से तैयार किए जा रहे हैं. दुनिया की पहली रोबोटिक ब्रेन सर्जरी हुई सफल, टेक्नोलॉजी ने डॉक्टर्स को भी किया हैरान नौकरियों में दिखेगा बदलाव जैसे-जैसे OpenAI अपनी कंसल्टिंग और बिजनेस सर्विसेज को बढ़ा रहा है, उसका Mercury प्रोजेक्ट एक ऐसा मॉडल बन सकता है जो दिखाता है कि AI कैसे सफेदपोश नौकरियों को बदल रहा है. ये बदलाव सिर्फ बैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी प्रोफेशनल सेवाओं में भी असर डाल रहा है जहां काम की सटीकता और तय प्रक्रिया का पालन बहुत जरूरी होता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Sam Altman AI Bankers Junior Bankers Openai Mercury Project AI In Investment Banking Junior Banker Job Threat AI Replacing Finance Jobs Financial Automation Tools AI-Powered Banking Sam Altman Openai Strategy Morgan Stanley AI Partnership Jpmorgan AI Megabank AI In Financial Modeling Generative AI In Banking Wall Street AI Transformation AI Vs Human Analysts Future Of Banking Jobs AI Consulting In Finance ओपनएआई सैम ऑल्टमैन

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

OpenAI का नया ब्राउजर 'Atlas': Google Chrome को टक्कर?OpenAI का नया ब्राउजर 'Atlas': Google Chrome को टक्कर?एआई कंपनी OpenAI ने 'Atlas' नाम का वेब ब्राउजर लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य Google Chrome को चुनौती देना है। यह नया ब्राउजर ऑनलाइन सर्च और विज्ञापन के माध्यम से कंपनी के लिए राजस्व उत्पन्न करने का माध्यम बन सकता है। इसमें AI चैट इंटरफ़ेस और एजेंट मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट नेविगेट करने में मदद करेंगे। यह Google के सर्च और ब्राउज़र बिजनेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।
और पढो »

OpenAI लाया नया AI ब्राउज़र ChatGPT Atlas, बदल देगा इंटरनेट चलाने का तरीका, क्रोम को मिलेगी कड़ी टक्करOpenAI लाया नया AI ब्राउज़र ChatGPT Atlas, बदल देगा इंटरनेट चलाने का तरीका, क्रोम को मिलेगी कड़ी टक्करOpenAI का नया ChatGPT Atlas ब्राउज़र अब सिर्फ सर्फिंग नहीं, बल्कि स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा. जानिए इसके Chat, Memory और Agent जैसे जबरदस्त फीचर के बारे में सबकुछ...
और पढो »

क्या है OpenAI का ब्राउजर ChatGPT Atlas, कौन कर सकता है इस्तेमाल, ये खास फीचर्स आएंगे आपके कामक्या है OpenAI का ब्राउजर ChatGPT Atlas, कौन कर सकता है इस्तेमाल, ये खास फीचर्स आएंगे आपके कामOpenAI ChatGPT Atlas लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल, यह चुनिंदा लोगों के लिए आया है। इसे जल्द सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
और पढो »

WhatsApp ने बंद किया ChatGPT तो OpenAI ने दिया गजब का रिएक्शन, कहा- अच्छा हुआ हमारे पास...WhatsApp ने बंद किया ChatGPT तो OpenAI ने दिया गजब का रिएक्शन, कहा- अच्छा हुआ हमारे पास...Meta की नई पॉलिसी में एक नया सेक्शन जोड़ा गया है जिसे “AI Providers” कहा गया है. इस सेक्शन के तहत, अब बड़े AI मॉडल्स और जनरेटिव AI टूल्स को WhatsApp बिजनेस सिस्टम के जरिए यूजर्स तक पहुँचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
और पढो »

ChatGPT Atlas vs Google Chrome: OpenAI வெளியிட்ட ஒரே அறிவிப்பு, கோடிகளை இழந்த GoogleChatGPT Atlas vs Google Chrome: OpenAI வெளியிட்ட ஒரே அறிவிப்பு, கோடிகளை இழந்த GoogleChatGPT Atlas vs Google Chrome: ChatGPT அட்லஸ் அறிவிப்புக்குப் பிறகு கூகிளின் தாய் நிறுவனத்தின் மதிப்பு சரிந்தது. செவ்வாய்க்கிழமை உள்ளூர் நேரப்படி காலை 11 மணியளவில், அது $252.68 ஆக இருந்தது, ஆனால் 15 நிமிடங்களுக்குள் $246.15 ஆகக் குறைந்தது.
और पढो »

OpenAI का AI-पावर्ड वेब ब्राउजर 'चैटजीपीटी एटलस' लॉन्च: इससे गूगल की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में ₹13.15 ला...OpenAI का AI-पावर्ड वेब ब्राउजर 'चैटजीपीटी एटलस' लॉन्च: इससे गूगल की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में ₹13.15 ला...OpenAI ने मंगलवार (21 अक्टूबर) को अपने नए AI-पावर्ड वेब ब्राउजर 'चैटजीपीटी एटलस' को लॉन्च किया। इस लॉन्च के बाद गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जिससे गूगल की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में 150 बिलियन डॉलर यानी 13.
और पढो »



Render Time: 2026-04-17 03:05:29