इसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित करने में सफलता हासिल की है। यह प्रयोग वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में पौधों को उगाने के तरीके को समझने में मदद करेगा।
इसरो ने एक और कमाल कर दिखाया है। अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अंतरिक्ष में लोबिया के बीज ों को अंकुरित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द इनमें पत्ते भी निकलेंगे। लोबिया की इन बीज ों को स्पेड X के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था। इस प्रयोग के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों को किस तरह उगाया जा सकता है, जिसकी मदद लंबे स्पेस ऑपरेशन्स में मिलेगी। जल्द बीज से पत्तियां निकलने की उम्मीद इसरो ने सोशल मीडिया X पर
इसकी जानकारी दी है। इसरो ने लिखा, स्पेस में जीवन का आरंभ! VSSC का CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग PSLV-C60 POEM-4 पर सफलतापूर्वक हुआ। चार दिन में लोबिया के बीजों में हुआ अंकुरण, पत्तियां जल्द ही निकलने की उम्मीद।’ स्पेडेसक्स के साथ रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े 24 पेलोड भी भेजे गए हैं। इसरो ने SpaDeX मिशन के तहत 229 टन वजन के पीएसएलवी रॉकेट से दो छोटे उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है। ये उपग्रह 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे। ISRO के अधिकारियों के अनुसार, इस मिशन की सक्सेस भारत के आगामी मिशनों चंद्रयान-4, खुद का स्पेस स्टेशन और चांद पर भारतीय यात्री का पैर रखना जैसे सपनों को साकार करेगी
इसरो अंतरिक्ष लोबिया बीज पौधे जीवन प्रयोग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ISRO को बड़ी सफलता, PSLV-C60 का प्रक्षेपण कामियाबभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने PSLV-C60 रॉकेट के जरिए Spadex मिशन को लॉन्च किया है। दोनों यान अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक उतरे गए।
और पढो »
मूंग दाल के अंकुरित बीज: चने के अंकुरित बीजों से कहीं ज्यादा फायदेमंदयह लेख मूंग दाल के अंकुरित बीजों के लाभों पर प्रकाश डालता है और बताता है कि वे चना के अंकुरित बीजों की तुलना में क्यों अधिक पौष्टिक होते हैं.
और पढो »
इसरो का स्पैडेक्स मिशन: अंतरिक्ष में डॉकिंग की नई पहलइसरो का स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है। यह मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यानों का उपयोग करके अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग को प्रदर्शित करेगा।
और पढो »
गाबा टेस्ट: बुमराह-आकाशदीप ने रचा कमाल, भारत को फॉलोऑन से बचायाऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में चौथे दिन टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप सिंह ने कमाल किया। जडेजा के आउट होने के बाद दोनों ने मिलकर फॉलोऑन को बचाया।
और पढो »
रोज सुबह क्यों पीना चाहिए मेथी दाना का पानी, न्यूट्रिशनिस्ट ने गिनाए फायदेन्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सुबह भीगे हुए मेथी के बीज खाने के फायदे बताए थे.
और पढो »
रात को पानी में भिगोकर सुबह खा ला लें ये पीले बीज, पिघलने लगेगी पेट की चर्बीन्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सुबह भीगे हुए मेथी के बीज खाने के फायदे बताए थे.
और पढो »