कर्नाटक विधानसभा में भाजपा नेताओं ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। आर अशोक ने कहा कि पुलिस स्टेशन कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बन गया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। भाजपा के नेताओं का कहना है कि पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज' है और उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि पुलिस स्टेशन कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बन गया है। निर्वाचित सदस्य होने के नाते वे कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 4-5 घंटों से थाने के बाहर बैठे हैं। पुलिस कमिश्नर पावती नहीं दे रहे हैं। भाजपा का आरोप - पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज'; शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन । नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर ने सीटी रवि को प्रताड़ित किया, उनके सिर से खून बह रहा था... पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज' है...
भाजपा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। मैं पुलिस अधिकारियों से कहना चाहता हूं, सरकार स्थायी नहीं होती। पुलिस को कानून और व्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए। पुलिस आयुक्त ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया। बेलगावी सिटी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने सरकार के निर्देश पर कार्रवाई के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के कारण वे उस स्थान का खुलासा नहीं करेंगे जहां भाजपा नेता सीटी रवि को ले जाया जा रहा है। इससे पहले बीजेपी एमएलसी सीटी रवि को खानपुर पुलिस स्टेशन से कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरी जगह ले जाया गया। भाजपा नेता पर FIR क्यों, क्या है महिला मंत्री के आरोप? बता दें कि रवि के खिलाफ कर्नाटक सरकार में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विधान परिषद में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया
कर्नाटक राजनीति भाजपा कांग्रेस विधानसभा आरोप प्रदर्शन पुलिस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रदर्शन, पुलिस ने रोक दियाउत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की कोशिश रद्द हुई जबकि पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया।
और पढो »
बिहार: पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, BPSC ऑफिस के सामने कर रहे थे प्रदर्शनबिहार: पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, BPSC ऑफिस के सामने कर रहे थे प्रदर्शन
और पढो »
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया प्रदर्शन में दो कार्यकर्ताओं की मौत का आरोपदो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन पर लगे आरोप भाजपा पर लगाया है
और पढो »
भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हमलामुंबई में कांग्रेस के दफ्तर पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अमित शाह के बयान को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
और पढो »
राहुल गांधी पर धक्का मुक्की का आरोप, भाजपा सांसद ने दर्ज कराई शिकायतसंसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने धक्का मुक्की का आरोप लगाया है।
और पढो »
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर आप और भाजपा में जमकर हंगामाराज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आरोप लगाया और भाजपा पर हमला किया। भाजपा ने जवाब दिया और आप पर आरोप लगाया।
और पढो »