कश्मीर में बर्फबारी, यातायात प्रभावित

मौसम समाचार

कश्मीर में बर्फबारी, यातायात प्रभावित
मौसमबारिशबर्फबारी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

बुधवार को कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। कई जगहों पर यातायात परेशानियों का सामना करना पड़ा। कश्मीर में कई मार्गों पर यातायात बंद किया गया है।

काश्मीर और जम्मू क्षेत्रों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला। कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे यातायात परेशानियों का सामना करना पड़ा। कश्मीर में एहतियात के तौर पर गुरेज-बांदीपोरा सहित कई मार्गों पर यातायात बंद किया गया है। बर्फ गिरने से बनिहाल-बड़गाम रेलखंड पर ट्रेन सेवा स्थगित रही। धुंध और खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। ताजा बर्फबारी से जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां ( कश्मीर ) से जोड़ने वाला मुगल रोड के आगामी खुलने के आसार कम हैं। कश्मीर में रेल सेवा बहाल करने के लिए

पटरियों से बर्फ हटाई जा रही है। घाटी के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। पहलगाम और सोनमर्ग के पर्यटक रिसॉर्ट, जोजिला पास, बडगाम, गुरेज, बांदीपोरा, गांदरबल के ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और बारामुला के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी श्रीनगर में कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के बाद बारिश शुरू हुई। आगामी मौसम को देखते हुए गुरेज-बांदीपोरा, मुगल रोड और सिंथन टॉप सड़कों सहित अन्य कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल है। यात्रियों को ओवरटेक से बचने की सलाह दी गई है। दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने को कहा गया है। भूस्खलन या पत्थर गिरने के जोखिम के कारण रामबन और बनिहाल के बीच अनावश्यक रूप से न रुकने की सलाह दी गई है। वहीं, बीआरओ से हरी झंडी मिलने के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की अनुमति दी जाएगी। भद्रवाह-चंबा मार्ग, मुगल रोड और सिंथन रोड पहले से बंद हैं। करनाह-कुपवाड़ा मार्ग बहाल है। जम्मू संभाग में भी पड़ी बर्फ, कई जगह बारिश जम्मू संभाग के भी अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। रियासी में सुबह बारिश हुई। पुंछ जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। किश्तवाड़ और भद्रवाह में भी बर्फ गिरी है। सांबा में हल्की बारिश हुई। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। 17 से 23 के बीच बारिश-बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 17 से 19 और 20 से 23 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश होगी। पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) गुलमर्ग माइनस 7.0 पहलगाम माइनस 4.2 काजीगुंड माइनस 3.8 श्रीनगर माइनस 2.5 कोकरनाग माइनस 2.2 कुपवाड़ा माइनस 1.9 भद्रवाह माइनस 0.6 बनिहाल 0.6 बटोत 3.5 कटड़ा 8.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मौसम बारिश बर्फबारी कश्मीर जम्मू यातायात

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से यातायात प्रभावित, मौसम में सुधार के साथ यातायात बहालजम्मू कश्मीर में बर्फबारी से यातायात प्रभावित, मौसम में सुधार के साथ यातायात बहालजम्मू कश्मीर में दो दिनों की बर्फबारी से मौसम प्रभावित हुआ है। यातायात बाधित हुआ है और कई सड़कें बंद हैं। हालांकि रविवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से विमान सेवा बहाल हो गई है। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को शीतलहर और 1 और 2 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

बर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताबर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

कश्मीर में भारी बर्फबारी से यातायात बाधित, पर्यटक फंसेकश्मीर में भारी बर्फबारी से यातायात बाधित, पर्यटक फंसेकश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित हो गया है। बर्फबारी के चलते कई पर्यटक और यात्री जाम में फंसे हुए हैं।
और पढो »

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी: यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावितजम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी: यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावितजम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे यातायात बाधित हो रहा है और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ की मोटी चादर जम गई है जिसके कारण सैकड़ों वाहन अटके हुए हैं।
और पढो »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बर्फबारी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में कोहरा से यातायात बाधित।
और पढो »

उत्तराखंड में बर्फबारी, यातायात बंद, किसानों में खुशीउत्तराखंड में बर्फबारी, यातायात बंद, किसानों में खुशीउत्तराखंड में बर्फबारी के कारण त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 23:06:41