हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। घने कोहरे के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बिलासपुर में 50 मीटर, ऊना व मंडी में 100 मीटर दृश्यता रही। दिन में मौसम के साफ रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हिमपात व वर्षा के कारण ठंड बढ़ गई है, जिससे शीतलहर का प्रभाव है। ताबो में सबसे कम तापमान सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में -8.7 और सबसे अधिक ऊना में 22.
8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान जताया है। 5 जिलों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक प्रदेश के पांच जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में शीतलहर व घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। चंबा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मनाली में 8.2 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 7.9 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 7.1 डिग्री सेल्सियस व सुंदरनगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मंडी में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके मंडी जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार सायं 5:14 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। इसका केंद्र मंडी में पांच किलोमीटर गहराई में था। हल्के झटकों से क्षेत्र में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी ड
कोहरा शीतलहर हिमपात वर्षा मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उपरोक्त उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहरउत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का असर जारी है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा के चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
और पढो »
कोहरा और बर्फबारी से देश में बिगड़ती हालातदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को कोहरा और बर्फबारी का प्रकोप देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
और पढो »
सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का प्रकोप जारीराजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले 10 दिनों से तापमान सिंगल डिजिट में है और शीतलहर का दौर जारी है। तेज सर्दी से धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
और पढो »
उत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहराउत्तर भारत में भीषण ठंड, बर्फबारी और कोहरे का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बर्फबारी, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में कोहरा से यातायात बाधित।
और पढो »