गाजियाबाद में पिछले दो महीनों में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी में कमी आएगी और दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू हो जाएगा।
गाजियाबाद में पिछले दो महीनों में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी में कमी आएगी और दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू हो जाएगा। आज शुक्रवार सुबह मौसम हल्का साफ है और मौसम विभाग ने 2 मिमी बारिश की संभावना जताई है। गाजियाबाद के आसपास के जिलों नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर में भी मौसम बदलाव की संभावना है। इससे पहले बुधवार रात बारिश से मौसम में बदलाव आया था। मौसम विभाग के अनुसार आज भी गाजियाबाद और आसपास के जिलों में
बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा से है। इससे पहले गुरुवार रात सर्द हवाएं चलीं और आज दिन में कभी बादल तो कभी धूप रहेगी। एनसीआर में एक माह में चौथी बार मौसम बदला है। एक सप्ताह पहले भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। 11 जनवरी की रात को भी हल्की बारिश हुई थी। 14 जनवरी को भी बूंदाबांदी से मौसम बदला था। इससे पहले 25 दिसंबर से लेकर एक महीने में चौथी बार मौसम बदला है। अब 22 जनवरी की रात को मौसम बदला। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ सर्दी से निजात मिलनी शुरू हो जाएगी
मौसम बारिश सर्दी तापमान गाजियाबाद
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
गाजियाबाद में सर्दी का प्रकोप जारी, धुंध से वाहनों की गति धीमीगाजियाबाद में सर्दी का प्रकोप जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध से वाहनों की गति धीमी रही है।
और पढो »
झारखंड में बढ़ती ठंडझारखंड में सर्दी का कहर जारी है। राज्य के नौ जिलों में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
और पढो »
आजमगढ़ में सर्दी से राहत, मंगलवार को तापमान बढ़ेगाआजमगढ़ में मंगलवार को सर्दी से राहत मिलेगी। तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
और पढो »
मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही ठंड, पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के नीचेमध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे चला गया। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
और पढो »
मेरठ में बुधवार सबसे सर्द रिकॉर्ड, 14 साल का नया पराकाष्ठाजनवरी के बुधवार को मेरठ शहर में सर्द रिकॉर्ड बना। पिछले 14 सालों में सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढो »
पिछले 14 साल का सबसे ठंडा बुधवारजनवरी में पिछले 14 साल के सर्दतम बुधवार को देखा गया। मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढो »