अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए टेक्नोलॉजी दिग्गज एलॉन मस्क से मदद मांगी है और मस्क के स्पेसएक्स को काम सौंपा है। ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक अंतरिक्ष में फंसा कर रखा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार समाचारों में रहते हैं। अब उन्होंने अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियमस और बुच विल्मोर की वापसी के लिए टेक्नोलॉजी दिग्गज एलॉन मस्क से मदद मांगी है और मस्क के स्पेसएक्स को काम सौंपा है। ट्रंप ने दोनों यात्रियों के अंतरिक्ष में फंसे रहने के लिए जो बाइडेन प्रशासन को दोषी ठहराया है। इस संबंध में एलॉन मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे मदद मांगी है और अंतरिक्ष में फंसीं यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
की जल्द वापसी के लिए दो बोइंग स्टारलाइनर की सुविधा देने के लिए कहा है। सुनीता और बुच 8 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। 8 जून 2024 में वे दोनों बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष में गए थे और उसके बाद वो वापस नहीं लौट पाए। इसे 10 दिवसीय मिशन माना जा रहा था। लेकिन सिस्टम में खराबी आने के कारण दोनों की वापसी नहीं हो सकी।\मस्क का कहना था कि यह भयानक है कि जो बाइडेन के प्रशासन ने उन्हें (सुनीता और बुच) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में इतने लंबे समय तक फंसा छोड़ दिया। मस्क ने आगे कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पेसएक्स से इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द से जल्द घर लाने के लिए कहा है। हम ऐसा करेंगे।' 'उम्मीद है, सभी सुरक्षित होंगे' इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट किया और कहा, मैंने मस्क से उन दो बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए कहा है, जिन्हें बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में अपने हाल पर छोड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, वे (दोनों) कई महीनों से अंतरिक्ष स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। एलॉन जल्द ही अपने मिशन पर होंगे। उम्मीद है, सभी सुरक्षित होंगे। शुभकामनाएं एलॉन।\दरअसल, थ्रस्टर की खराबी और हीलियम लीक की वजह से नासा को प्लान बदलना पड़ा और आखिरकार 7 सितंबर को स्टारलाइनर कैप्सूल को वापस लाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे दोनों अंतरिक्ष यात्री स्टेशन पर ही रह गए। उसके बाद सितंबर में स्पेसएक्स का चार सीटों वाला क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान लॉन्च किया गया। इसमें सिर्फ दो अंतरिक्ष यात्री भेजे गए और दो सीटें विलियम्स और विल्मोर के लिए खाली रखी गईं। लेकिन, क्रू-9 कैप्सूल तब तक वापस नहीं लौट सकता है, जब तक कि क्रू-10 को अंतरिक्ष में लॉन्च ना किया जाए। अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी के अंत में लौटना था। अब अगर विलियम्स और विल्मोर की वापसी मार्च के अंत में होती है तो दोनों यात्री अंतरिक्ष में लगभग 300 दिन बिता चुके होंगे
अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स एलॉन मस्क डोनाल्ड ट्रंप सुनीता विलियम्स बुच विल्मोर अंतरिक्ष यात्रा बाइडेन प्रशासन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ट्रंप ने मस्क से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए मदद मांगीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए एलन मस्क से मदद मांगी है। सुनीता और बुच पिछले 8 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया कि भले ही नासा ने महीनों पहले ही स्पेसएक्स को अपने क्रू-9 मिशन के हिस्से के रूप में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए शामिल कर लिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को इतने लंबे समय के लिए स्पेस स्टेशन में फंसा छोड़ दिया, जो कि बहुत ही दुख की बात है।
और पढो »
ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के लिए एलन मस्क से मांगी मदद, टेस्ला CEO ने दिया जवाबअमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं। अब इनकी मदद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से मदद मांगी है। एलन मस्क ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे दो बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द से जल्द वापसी की सुविधा देने के लिए कहा था जो जून 2024 से...
और पढो »
अंतरिक्ष में चलना तक भूलीं भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को धरती पर लाएंगे मस्क? डोनाल्ड ट्रंप ने मांगी मददअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को घर लाने के लिए एलन मस्क से मदद मांगी है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 से स्पेस स्टेशन पर फंसे हैं और धरती पर आने के इंतजार में...
और पढो »
अंतरिक्ष में लोबिया के बीज अंकुरित हुए, इसरो ने किया कमालइसरो ने अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों को अंकुरित करने में सफलता हासिल की है। यह प्रयोग वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में पौधों को उगाने के तरीके को समझने में मदद करेगा।
और पढो »
एलाइंस एयर ने प्रयागराज से इंदौर और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू कींएलाइंस एयर ने प्रयागराज से इंदौर और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू की हैं। यह उड़ानें महाकुंभ के दौरान अधिक यात्रियों को आसानी से यात्रा करने में मदद करेंगी।
और पढो »
नोएडा में दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद कीदो लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद समलैंगिक विवाह की जिद की है। दोनों लड़कियों ने परिजनों से जान का खतरा बताया है और थाने पहुंचकर मदद मांगी है।
और पढो »