दिल्ली कैंट सीट: भाजपा और कांग्रेस की हवा निकल गई, AAP का दबदबा

राजनीति समाचार

दिल्ली कैंट सीट: भाजपा और कांग्रेस की हवा निकल गई, AAP का दबदबा
CAPITALIZED DELHI ELECTIONCAPITALIZED DELHI CANT SEATCAPITALIZED AAP
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

दिल्ली चुनाव 2025 में दिल्ली कैंट सीट पर आम आदमी पार्टी का दबदबा बना हुआ है। 2013 के बाद से आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर लगातार जीत दर्ज की है। 2025 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, लेकिन AAP का दबदबा बना हुआ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली कैंट सीट एक महत्वपूर्ण सीट है। कभी दिल्ली कैंट सीट पर भाजपा ही विजय प्राप्त करती थी, लेकिन 2013 के बाद समीकरण बदल गए। आम आदमी पार्टी के आने के बाद मानो भाजपा और कांग्रेस की हवा निकल गई हो। आज हम दिल्ली चुनाव में अत्यंत महत्वपूर्ण दिल्ली कैंट सीट के बारे में जानते हैं।\1993 से शुरू हुए इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली कैंट से भाजपा ने अपना झंडा बुलंद किया था। तब दिल्ली कैंट से भाजपा के करन सिंह तंवर ने 23 हजार से अधिक वोट हासिल कर जीत पाई थी। वहीं, कांग्रेस की

किरण चौधरी को 14 हजार से अधिक वोट मिले थे। लेकिन 1998 में किरण चौधरी की जीत का रथ रोक दिया और करन सिंह तंवर को हराकर कांग्रेस की जीत का झंडा बुलंद किया।\बीजेपी और कांग्रेस की हवा निकल गई उसके बाद 2003 और 2008 में भाजपा ने ही सीट पर कब्जा किया लेकिन भाजपा लगातार अपनी सीट को नहीं बचा पाई। आम आदमी पार्टी के आने के बाद मानो भाजपा और कांग्रेस की हवा निकल गई। 2013, 2015 और फिर 2020 में आम आदमी पार्टी ने ऐसी झाड़ू लगाई कि भाजपा और कांग्रेस देखते रह गए। आम आदमी पार्टी से सुरिंदर सिंह ने 2013 और 2015 में जीत हासिल की तो वहीं 2020 में वीरेंदर सिंह कादियान जीत का ढोल बजाते दिखे। अब 2025 में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से वीरेंदर सिंह कादियान पर भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा ने भुवन सिंह तंवर को आजमाया है। इसके आलावा कांग्रेस ने प्रदीप कुमार उपमन्यु को खड़ा किया है।\दिल्ली के पिछले चुनावों में क्या रहा था रिजल्‍ट बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होना है जिसके नतीजे 8 फरवरी को आना है। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी और साल 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। 2020 में कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुला था। भाजपा को साल 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों पर जीत मिली थीं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

CAPITALIZED DELHI ELECTION CAPITALIZED DELHI CANT SEAT CAPITALIZED AAP CAPITALIZED BJP CAPITALIZED CONGRESS

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कांग्रेस की चुनौती, भाजपा की चिंताकांग्रेस की चुनौती, भाजपा की चिंतादिल्ली चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी की स्थिति का विश्लेषण।
और पढो »

राहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारीराहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारीराहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारी, कांग्रेस दिल्ली चुनाव को लेकर गंभीर क्यों हो गई है?
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गयादिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गयादिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गया है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा और आप ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
और पढो »

दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में टकरावदिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में टकरावदिल्ली में 2025 के चुनावों से पहले कांग्रेस और AAP के बीच तनातनी बढ़ गई है। AAP ने कांग्रेस पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने का आरोप लगाया है और अजय माकन की 'देशद्रोही' की टिप्पणी पर गुस्सा व्यक्त किया है। AAP ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की भी मांग की है। AAP ने आरोप लगाया है कि BJP कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग कर रही है। दिल्ली एमसीडी सदन में भी हंगामा हुआ है और AAP पार्षद ने बीजेपी पार्षद को थप्पड़ मार दिया है।
और पढो »

दिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्वाचनदिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्वाचनदिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट, जो मुख्यमंत्री के पद को नियंत्रित करती है, 2025 के चुनावों में काफी रोमांचक होगी। इस सीट पर बीजेपी और AAP के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
और पढो »

दिल्ली की ये 12 सीटें क्यों कही जाती हैं सत्ता की 'चाबी'; आंकड़ों से समझिएदिल्ली की ये 12 सीटें क्यों कही जाती हैं सत्ता की 'चाबी'; आंकड़ों से समझिएDelhi Assembly Elections: दिल्ली में 12 SC सीट पर जिसका दबदबा उसी की बनती है सरकार
और पढो »



Render Time: 2025-02-21 04:55:47