दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त, आप को झटका?

राजनीति समाचार

दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त, आप को झटका?
दिल्ली चुनावएग्जिट पोलभाजपा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई एग्जिट पोल में भाजपा की प्रबल स्थिति दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है। कुछ एग्जिट पोल में आप को बड़ी संख्या में सीटें मिलने का भी अनुमान है, लेकिन फाइनल परिणाम 8 फरवरी को ही सामने आएंगे।

दिल्ली की जनता इस बार क्या कहना चाहती है? यह सवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के तुरंत बाद आए कई एग्जिट पोल को देखने से उठता है। दिल्ली में इस बार ज्यादातर एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की जीत का दावा किया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगने का आभास जताया गया है। वहीं कांग्रेस के लिए एक बार फिर खाता खोलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सवाल ये कि क्या सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हैट्रिक बनाने से चूक सकती है? एग्जिट पोल में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, हालांकि, कुछ

एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जिनमें आप एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। आइये जानते हैं उन दो एग्जिट पोल के बारे में जो आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा और सबसे कम सीटें दे रहे हैं। इन एग्जिट पोल ने आप को दी सबसे कम सीटें दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के चुनाव में बंपर जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। ‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सबसे कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में आप को महज 10-19 सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल में भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं। पोल डायरी के सर्वे में भी आप को झटका 'पोल डायरी' वो दूसरा एग्जिट पोल जिसने दिल्ली में आप को सबसे कम सीटें दी हैं। पोल डायरी के सर्वे में आप 18 से 25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वो दो एग्जिट पोल जो आप को दे रहे बंपर सीटें ऐसा नहीं है कि आम आदमी पार्टी सभी एग्जिट पोल में पिछड़ती ही नजर आ रही। कुछ सर्वे में आप को बड़ी बढ़त का भी अनुमान जताया गया है। वी-प्रीसाइड के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 46 से 52 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को इस सर्वे में 18 से 23 सीटें मिलने का दावा किया गया है। कांग्रेस के खाते में भी 1 सीट जा सकती है। वहीं माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को 44 से 49 सीटें आने का दावा किया गया है। भाजपा को 21 से 25 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में भी कांग्रेस के खाते में 1 सीट आने की संभावना जताई गई है। इन दोनों ही एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के संभावनाओं पर झटका लगता दिख रहा है। हालांकि, ये एग्जिट पोल के अनुमान है, फाइनल नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। तभी स्पष्ट होगा कि दिल्ली में अगली सरकार की किसकी बनेगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल भाजपा आम आदमी पार्टी कांग्रेस

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल में बीजेपी का बहुमत, AAP को झटकादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल में बीजेपी का बहुमत, AAP को झटकादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों का इंतजार है। एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना है, जबकि AAP को झटका लगा है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव 2023: एग्जिट पोल से भाजपा को झटका, आप पर निशानादिल्ली चुनाव 2023: एग्जिट पोल से भाजपा को झटका, आप पर निशानाएग्जिट पोल के नतीजे से दिल्ली में भाजपा के लिए चिंता का माहौल बन गया है। आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। क्या केजरीवाल का खेल बिगाड़ने में राहुल गांधी की भूमिका है?
और पढो »

दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त, AAP को मजबूत चुनौतीदिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त, AAP को मजबूत चुनौतीदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दिख रही है. हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) भी मजबूत चुनौती दे सकती है.
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी का संकेत, AAP की सरकार में वापसी की भी संभावनादिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी का संकेत, AAP की सरकार में वापसी की भी संभावनादिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल परिणामों से बीजेपी की वापसी का संकेत मिल रहा है, जबकि कुछ पोल आम आदमी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावना भी दर्शा रहे हैं।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्ज़िट पोल में बीजेपी को बढ़तदिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्ज़िट पोल में बीजेपी को बढ़तदिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान पूरी हो चुकी है. मतों की गिनती शनिवार आठ फ़रवरी को होगी. एग्ज़िट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई दी है, जबकि आम आदमी पार्टी को दूसरा सबसे बड़ा दल बताया गया है।
और पढो »

दिल्ली में एग्जिट पोल: बीजेपी को बंपर सीटें मिलने की उम्मीद, आम आदमी पार्टी को झटका!दिल्ली में एग्जिट पोल: बीजेपी को बंपर सीटें मिलने की उम्मीद, आम आदमी पार्टी को झटका!दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोलों में बीजेपी को बंपर सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पीपल्स पल्स एजेंसी के अनुसार, बीजेपी को दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटों तक मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को सिर्फ 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को इस बार भी खाली हाथ रहने का अनुमान जताया गया है.
और पढो »



Render Time: 2025-04-22 07:15:12