धुंध और कोहरे से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

BREAKING NEWS समाचार

धुंध और कोहरे से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
TRAIN DELAYCHANDIGARHFOG
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 53%

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर धुंध और कोहरे की वजह से देश की सबसे तेज वंदे भारत ट्रेन से लेकर अन्य प्रमुख ट्रेनों तक सभी निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर धुंध और कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। देश की सबसे तेज वंदे भारत ट्रेन से लेकर अन्य प्रमुख ट्रेनों तक, सभी निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रेनों की देरी का अंतर 3 घंटे से लेकर 15 घंटे तक है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होकर अंब अंदौरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22447) जो सुबह 8:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचनी थी, वह दोपहर

12:30 बजे स्टेशन पहुंची। वापसी में भी यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रयागराज-चंडीगढ़ ट्रेन 15 घंटे लेट दूसरी ओर, प्रयागराज से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 14217) 15 घंटे की भारी देरी से चंडीगढ़ पहुंची। यह ट्रेन सामान्य तौर पर सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है, लेकिन कोहरे के कारण यह निर्धारित समय से बेहद पीछे रही। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 12232) जो रात 10 बजे रवाना होती है, वह भी तीन घंटे की देरी से रात 1 बजे रवाना होगी। हावड़ा-कालका एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट, अजमेर गरीब रथ दो घंटे, इंदौर एक्सप्रेस छह घंटे और पश्चिम एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। यात्रियों को हो रही असुविधा धुंध और खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ गई है, और यात्रियों को समय पर जानकारी न मिलने से परेशानी हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ रहा है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्थिति को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें सही समय पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जाए ताकि वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें। मौसम विभाग ने फिलहाल कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे आने वाले दिनों में ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी रह सकती है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

TRAIN DELAY CHANDIGARH FOG WEATHER RAILWAYS

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कोहरे की वजह से दिल्ली-एनसीआर में जन-जीवन प्रभावितकोहरे की वजह से दिल्ली-एनसीआर में जन-जीवन प्रभावितनए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों के पहिये की रफ्तार भी थम सी गई है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को सड़क पर गाड़ियों की फॉग लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई।
और पढो »

कोहरे से दिल्ली में ट्रेनों का संचालन प्रभावितकोहरे से दिल्ली में ट्रेनों का संचालन प्रभावितघने कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेनों का संचालन बाधित है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों का समय बदल दिया गया है।
और पढो »

राजधानी में बारिश, कोहरा और धुंध के साथ अंधेरा छायाराजधानी में बारिश, कोहरा और धुंध के साथ अंधेरा छायाराजधानी में मध्यम से तेज बारिश और धुंध के कारण रविवार और सोमवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
और पढो »

कोहरा: दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 फ्लाइट्स प्रभावितकोहरा: दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 फ्लाइट्स प्रभावितदिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन कोहरे ने उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई उड़ानें रद्द, देरी से चलीं और कुछ का मार्ग बदलना पड़ा।
और पढो »

कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावितकोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में विमान और रेल सेवा प्रभावितदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात कोहरा छाए जाने से विजिबिलिटी शून्य हो गई। इससे दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढो »

कोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावितकोहरा : रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावितउत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और एयरपोर्ट्स पर दृश्यता शून्य है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 20:29:57