पंजाब में कोहरा जारी, हवाई मार्ग प्रभावित

मौसम समाचार

पंजाब में कोहरा जारी, हवाई मार्ग प्रभावित
कोहरेपंजाबमौसम
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

पंजाब में कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से कोहरा छाया रहा है और आज धूप नहीं निकली है। इस वजह से तापमान में कमी आई है। हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है।

पंजाब में आज भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से ही पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है। कल धूप न निकलने की वजह से दिन के तापमान में 3.

6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।पंजाब भर के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, रात 10 बजे के बाद से हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर में रात 10 बजे के बाद विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को करीब 2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा और आखिरकार उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में भी कोहरे का असर देखने को मिला।\Mौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घनी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे कम रह सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।\गुरुवार धूप ना खिलने के कारण दिन व रात के तापमान में अंतर काफी कम देखने को मिला है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री रहा था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान मात्र 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में दिन का तापमान 16.6 डिग्री, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री, मोगा में 12.6, रोपड़ में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो आज शांत हो सकता है। इसके बाद 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के कारण वहां से मैदानी इलाकों पर आने वाली हवाएं और ठंडी होंगी। जिससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

कोहरे पंजाब मौसम तापमान हवाई मार्ग अलर्ट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ठंड और कोहरे के कारण देश भर में परेशानीठंड और कोहरे के कारण देश भर में परेशानीदेश भर में ठंड और कोहरा जारी है जिससे देश भर में यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानउत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरा: यातायात में व्यवधानजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा के चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरकड़ाके की सर्दी और कोहरा: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीवन प्रभावित हुआ है।
और पढो »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपउत्तर भारत में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोपदिल्ली और पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने नए साल में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।
और पढो »

कड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरकड़ाके की सर्दी और कोहरा से उत्तर-पश्चिम भारत में असरउत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ है।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 08:23:31