बिहार में तापमान में अचानक गिरावट, जानिए ठंड कितने दिनों तक रहेगी

मौसम समाचार

बिहार में तापमान में अचानक गिरावट, जानिए ठंड कितने दिनों तक रहेगी
बिहारतापमानगिरावट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

बिहार में तापमान में अचानक गिरावट आई है। 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद तापमान 24 डिग्री तक गिर गया है। न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तेज पछुआ हवा और पश्चिमी विभाग की वजह से रात और सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है।

बिहार में तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली है। जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब गिरकर 24 डिग्री आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तेज पछुआ हवा और पश्चिमी विभाग की वजह से रात और सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है। इससे पहले ऐसा लग रहा था कि ठंड की विदाई हो गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों में बिहार के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ सकता है। 9 फरवरी तक राज्य के उत्तरी

भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 6 दिन के मौसम के बारे में जान लें। 9 फरवरी से तापमान के बढ़ने का पूर्वानुमान है। इसके बाद अधिकतम तापमान के 26 से 28 डिग्री पर जाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर बिहार में 9 फरवरी तक कोहरे का पूर्वानुमान है। इसके बाद कोहरे का कोई पूर्वानुमान नहीं है। वहीं दक्षिण बिहार में अगले 6 दिन तक आसमान के साफ रहने की उम्मीद है।एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी राज्य के वातावरण को प्रभावित कर रहा है। हालांकि जल्द ही इसके खत्म होने के आसार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल मार्च के महीने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यानी गर्मी का मौसम समय से पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि मार्च के महीने से इसकी शुरुआत हो सकती है लेकिन भीषण गर्मी के आसार काफी कम हैं। इस साल ठंड भी पिछले साल के मुकाबले कम ही रही है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बिहार तापमान गिरावट मौसम ठंड पछुआ हवा पश्चिमी विभाग कोहरा गर्मी मार्च

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
और पढो »

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, 3 दिनों में तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, 3 दिनों में तापमान में गिरावटबालोद सबसे गर्म जिला रहा, तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आएगी।
और पढो »

बिलासपुर में अचानक ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावटबिलासपुर में अचानक ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावटपिछले चार दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि हो रही थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार पहुंच गया था। बुधवार को अचानक ठंड के कारण तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखी गई।
और पढो »

फरीदाबाद में साफ मौसम, ठंड बनी रहीफरीदाबाद में साफ मौसम, ठंड बनी रहीफरीदाबाद में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड बरकरार रही। तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है।
और पढो »

उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावटउत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावटउत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग में शीतलहर है और मैनपाट में ओस की बूंदें जमने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।
और पढो »

बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगाबिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगाबिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। थोड़ी ठंड में कमी आई है, लेकिन कोहरा परेशान कर रहा है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 04:00:51