बीजेपी संगठन चुनाव: पीयूष गोयल को यूपी अध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी

राजनीति समाचार

बीजेपी संगठन चुनाव: पीयूष गोयल को यूपी अध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी
बीजेपीयूपीसंगठन चुनाव
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव कर रही है। यूपी चुनाव अधिकारी के तौर पर पीयूष गोयल को नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। बीजेपी में इन दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इसी बीच बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा की है। बीजेपी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश का चुनाव अधिकारी

बनाया गया है। बीजेपी अपने नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगी। इसलिए बीजेपी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। दरअसल बीजेपी ने गुरुवार को यूपी समेत सभी 29 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी है। देश में सबसे ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी है। यूपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भी बदला जाना तय माना जा रहा है। मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। संगठन चुनाव के सहारे खराब परफॉर्मेंस और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बीजेपी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। साथ ही एक्टिव और नए चेहरों को मौका दे सकती है। बीजेपी ने मोदी कैबिनेट का हिस्सा पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं। उन्होंने इससे पहले रेल, वित्त, कॉर्पोरेट मामले, कोयला, बिजली और कपड़ा मंत्रालय समेत कई मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं। पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता हैं। इतना ही नहीं अपने 35 साल से ज़्यादा लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने बीजेपी में अलग-अलग स्तरों पर कई अहम पदों पर काम किया है। पीयूष गोयल बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बीजेपी यूपी संगठन चुनाव पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष राजनीति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कीबीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कीबीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं को विभिन्न राज्यों में चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराने हैं।
और पढो »

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव करेंगीछत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव करेंगीछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे पर गए हैं और संगठन में फेरबदल की संभावना है।
और पढो »

बीजेपी संगठन चुनाव: दागी और बाहरी नहीं बन पाएंगे BJP के मंडल-जिला अध्यक्षबीजेपी संगठन चुनाव: दागी और बाहरी नहीं बन पाएंगे BJP के मंडल-जिला अध्यक्षइसी महीने भाजपा संगठन चुनाव होने हैं। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों और 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। तय किया गया है कि बाहरी और आपराधिक प्रवृत्ति वाले किसी भी व्यक्ति को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। साथ ही संगठन में दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी...
और पढो »

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों का चयन लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह होगा।
और पढो »

भाजपा संगठन चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीहभाजपा संगठन चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीहभाजपा ने संगठन के चुनाव में पिछड़ों और दलितों को खास तरजीह दी है। मंडल अध्यक्षों की सूची में भी इन दोनों समुदायों की भागीदारी पर खास फोकस किया गया है।
और पढो »

दिव्यांगो को कौशल प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं उद्योग: पीयूष गोयलदिव्यांगो को कौशल प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं उद्योग: पीयूष गोयलदिव्यांगो को कौशल प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं उद्योग: पीयूष गोयल
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 11:03:27