मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है। राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के कारण बीरेन सिंह की लगातार आलोचना हो रही थी।
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की। विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते बीरेन सिंह की लगातार आलोचना हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति शासन की अधिसूचना मणिपुर में
राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानना है कि ‘ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें इस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती। अब, संविधान के अनुच्छेद 356 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मैं घोषणा करती हूं कि मैं भारत के राष्ट्रपति के रूप में मणिपुर राज्य सरकार के सभी कार्यों और इस राज्य के राज्यपाल द्वारा निहित या प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों को अपने अधीन करती हूं। अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। राजभवन में राज्यपाल से पात्रा की मुलाकात इससे पहले संबित पात्रा के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की थी। 9 फरवरी को हिंसा से प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नेतृत्व संकट पैदा हो गया है। राज्य विधानसभा के दो लगातार सत्रों के बीच अधिकतम छह महीने के अंतराल की समाप्ति पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'देखते हैं क्या होता है।' इससे पहले आज मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया कि मणिपुर और नगालैंड सेक्टर के निवर्तमान महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) डॉ. विपुल कुमार और नवनियुक्त महानिरीक्षक राजेंद्र नारायण दाश ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें कहा गया, ‘अधिकारियों ने राज्यपाल को क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी
राष्ट्रपति शासन मणिपुर बीरेन सिंह इस्तीफा हिंसा विधानसभा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफामणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य विधानसभा को निलंबित रखते हुए तीन महीने के लिए राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव दिया है।
और पढो »
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागूगुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। चार दिन पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है।
और पढो »
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागूमणिपुर में राजनीतिक संकट के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री पद से एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायकों में नए नेता को लेकर कोई सहमति नहीं बन पायी है.
और पढो »
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की आशंका, सरकार बनाने के विकल्प पर विचार चल रहा हैमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की संभावना है। लेकिन इससे पहले, सरकार बनाने के विकल्पों पर सभी संबंधित पक्षों से विचार किया जाएगा। राज्य विधानसभा को अमान्य घोषित कर दिया गया है और अगला सत्र 12 फरवरी से पहले होना चाहिए। अगर सत्र नहीं होता है, तो राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी होगी। बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने मणिपुर के विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की है और नई सरकार के लिए जेडीयू और एनपीपी जैसे गठबंधन सहयोगी शामिल होने की संभावना है।
और पढो »
Manipur President Rule: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र का बड़ा फैसलामणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है लेकिन गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके...
और पढो »
आज की बड़ी खबरें: राष्ट्रपति की डुबकी, महाकुंभ में 'महा'जाम, मणिपुर के CM का इस्तीफाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में डुबकी लगाएँगी, महाकुंभ में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।
और पढो »