क्या अंतिम संस्कार में मनमोहन सिंह का अपमान हुआ? बीजेपी ने क्यों याद दिलाए नरसिम्हा राव?
28 दिसंबर की दोपहर 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। 4 घंटे बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने उनका सकेजरीवाल ने भी कहा कि मनमोहन के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए बीजेपी 1000 गज जमीन भी नहीं दे सकी। पिछले 24 घंटे में दर्जनों नेताओं ने ये मुद्दा उठाया है। आज के एक्सप्लेनर में जानेंगे क्या है मनमोहन सिंह की समाधि को लेकर उठा विवाद, बीजेपी ने कांग्रेस को क्यों याद दिलाए नरसिम्हा राव और पूर्व पीएम की समाधि स्थल का प्रोटोकॉल क्या है?27 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की जगह वहीं मांगी, जहां स्मारक बन सके। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर भी यही चाहती थीं। प्रियंका गांधी ने डॉ. सिंह का स्मारक शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी का स्मारक) या वीर भूमि (राजीव गांधी का स्मारक) के पास बनाने का सुझाव दिया। इस पर गृह मंत्रालय ने कहा, ‘अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है। स्मारक दिल्ली में बनेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जाएगी और ट्रस्ट बनेगा। प्रक्रिया में समय लगेगा।’ कांग्रेस का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार भी राष्ट्रीय स्मृति स्थल राजघाट पर हुआ था। 25 दिसंबर 2018 को राजघाट की
मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार बीजेपी कांग्रेस नरसिम्हा राव राजघाट निगमबोध घाट विवाद
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीतिक विवादमनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक विवाद उठा है। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कारपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »
नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस का विवादसोशल मीडिया पर नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार को लेकर तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने राव के परिवार को अंतिम संस्कार दिल्ली में करने के लिए मनाया था, लेकिन परिवार ने हैदराबाद में अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।
और पढो »
राहुल गांधी का आरोप: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर अपमानकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका अपमान किया है।
और पढो »
डॉ मनमोहन सिंह को राजघाट में अंतिम संस्कार न मिलने पर विवादभारतीय राजनेता डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का स्थान राजघाट न दिए जाने पर विवाद उठा है। कुछ राजनेताओं ने इसे भेदभाव और भाजपा की सोच का प्रतीक बताया है।
और पढो »