मनुष्य मात्र बन्धु है: मैथिलीशरण गुप्त की कविता

कविता समाचार

मनुष्य मात्र बन्धु है: मैथिलीशरण गुप्त की कविता
कवितामैथिलीशरण गुप्तमनुष्य
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

हिंदी हैं हम शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है मर्त्य, जिसका अर्थ है मनुष्य, शरीर। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की कविता 'वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे'

हिंदी हैं हम शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- मर्त्य, जिसका अर्थ है- मनुष्य , शरीर। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की कविता - वही मनुष्य है विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी, मरो परन्तु यों मरो कि याद जो करे सभी। हुई न यों सु–मृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिये, मरा नहीं वहीं कि जो जिया न आपके लिए। यही पशु–प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती, उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती। उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती; तथा उसी उदार को समस्त

सृष्टि पूजती। अखण्ड आत्मभाव जो असीम विश्व में भरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिये मरे।। क्षुधार्थ रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी, तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी। उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया, सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया। अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे? वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। सहानुभूति चाहिए, महाविभूति है वही; वशीकृता सदैव है बनी हुई स्वयं मही। विरुद्धवाद बुद्ध का दया–प्रवाह में बहा, विनीत लोक वर्ग क्या न सामने झुका रहा? अहा! वही उदार है परोपकार जो करे, वहीं मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। रहो न भूल के कभी मदांध तुच्छ वित्त में, सनाथ जान आपको करो न गर्व चित्त में| अनाथ कौन हैं यहाँ? त्रिलोकनाथ साथ हैं, दयालु दीनबन्धु के बड़े विशाल हाथ हैं| अतीव भाग्यहीन है अधीर भाव जो करे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। अनंत अंतरिक्ष में अनंत देव हैं खड़े, समक्ष ही स्वबाहु जो बढ़ा रहे बड़े–बड़े। परस्परावलम्ब से उठो तथा बढ़ो सभी, अभी अमर्त्य-अंक में अपंक हो चढ़ो सभी। रहो न यों कि एक से न काम और का सरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। 'मनुष्य मात्र बन्धु है' यही बड़ा विवेक है, पुराणपुरूष स्वयंभू पिता प्रसिद्ध एक है। फलानुसार कर्म के अवश्य बाह्य भेद है, परंतु अंतरैक्य में प्रमाणभूत वेद हैं। अनर्थ है कि बंधु ही न बंधु की व्यथा हरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए, विपत्ति विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए। घटे न हेल मेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी, अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी। तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कविता मैथिलीशरण गुप्त मनुष्य उदारता सहानुभूति परोपकार मानवता

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अविचल: हिंदी हैं हमअविचल: हिंदी हैं हममैथिलीशरण गुप्त की कविता से प्रेरित यह कहानी 'अविचल भाव' की महत्ता को दर्शाती है।
और पढो »

अविचल - हिंदी हैं हमअविचल - हिंदी हैं हममैथिलीशरण गुप्त की कविता के माध्यम से अविचल शब्द का अर्थ समझाया गया है।
और पढो »

हिंदी हैं हम: मर्त्य**हिंदी हैं हम: मर्त्य**मनुष्यता और परोपकार के बारे में मैथिलीशरण गुप्त की कविता के साथ शब्द 'मर्त्य' का अर्थ बताता है।
और पढो »

मनुष्य मात्र बन्धु हैमनुष्य मात्र बन्धु हैहिंदी हैं हम शब्द शृंखला में आज का शब्द है मर्त्य, जिसका अर्थ है मनुष्य, शरीर। मैथिलीशरण गुप्त की कविता में मनुष्य को उसके उदारता और परोपकार की भावना के लिए उपयुक्त बताया गया है।
और पढो »

आज का शब्द: भुवन और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- पंचवटी की छाया मेंआज का शब्द: भुवन और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- पंचवटी की छाया मेंaaj ka shabd bhuwan maithilisharan gupt best poetry panchwati ki chhaya men.आज का शब्द: भुवन और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- पंचवटी की छाया में. Read more about hindihainhum, hindi hain hum, ujaas on amar ujala kavya.
और पढो »

आज का शब्द: अविचल और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- चांडालआज का शब्द: अविचल और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- चांडालaaj ka shabd avichal maithilisharan gupt poem chandal.आज का शब्द: अविचल और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- चांडाल. Read more about hindihainhum, hindi hain hum, ujaas on amar ujala kavya.
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 16:57:27