राजस्थान में हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही तेज गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। बाड़मेर में बुधवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया, जो पिछले 13 सालों में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे अधिक तापमान है। अन्य शहरों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा, लेकिन 2-3 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है।
राजस्थान में हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही दिन में तेज गर्मी हो गई है। बाड़मेर में बुधवार (29 जनवरी) को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हुआ। उदयपुर- बाड़मेर जिले में पिछले 13 साल में जनवरी का सर्वाधिक तापमान कल दर्ज हुआ। दिन के साथ-साथ रात में न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात की सर्दी कम होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले एक-दो दिन इसी तरह गर्मी रह सकती है।
संभावना है कि 2-3 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। रात में अब भी अधिकतर जिलों में सर्दी है। इस कारण फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उन्हें ढका जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के लगभग सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से पारा चढ़ गया। सबसे ज्यादा तापमान कल बाड़मेर जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में जनवरी माह का ये पिछले 13 साल (2012 से 2024) का सर्वाधिक तापमान दर्ज रहा। इससे पहले बाड़मेर में साल 2018 में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। उदयपुर में भी कल दिन में गर्मी अचानक तेज हो गई और पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उदयपुर में भी जनवरी माह का ये पिछले 13 साल (2012 से 2024) का सर्वाधिक तापमान रहा। इससे पहले उदयपुर में साल 2018 में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। उदयपुर, बाड़मेर के अलावा बुधवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 31.3, चूरू में 29.4, डूंगरपुर में 32.9, जालोर में 30.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में 30.6, नागौर, अजमेर में 29.5, भीलवाड़ा में 30.5, जैसलमेर में 29.6 और फलोदी में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल पूरे दिन तेज धूप रही और लोगों को दिन में गर्मी महसूस हुई। दिन के साथ अब सुबह-शाम की सर्दी भी कम होने लग गई। कल सीकर में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बीकानेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, चूरू में कल न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। बारां, फतेहपुर, माउंट आबू में भी पारा चढ़ने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली
राजस्थान गर्मी तापमान मौसम बाड़मेर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही ठंड, पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के नीचेमध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे चला गया। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
और पढो »
मेरठ में बुधवार सबसे सर्द रिकॉर्ड, 14 साल का नया पराकाष्ठाजनवरी के बुधवार को मेरठ शहर में सर्द रिकॉर्ड बना। पिछले 14 सालों में सबसे सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढो »
पिछले 14 साल का सबसे ठंडा बुधवारजनवरी में पिछले 14 साल के सर्दतम बुधवार को देखा गया। मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढो »
अंबिकापुर में शीतलहर, दो दिन राहत, फिर ठंड का प्रकोपअंबिकापुर में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस जांसा रिकॉर्ड किया गया है।
और पढो »
बाड़मेर में फिर कड़ाके की सर्दी, तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियसपश्चिमी राजस्थान में लगातार मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में कभी बूंदाबांदी, शीतलहर, घना कोहरा छा रहा है। लेकिन बीते 2 दिनों से कोहरे और शीतलहर पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर बरकरार है। शुक्रवार को सुबह तेज सर्दी कहर रहा। तेज धूप खिलने के बाद 10 बजे के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली है।
और पढो »
Delhi Weather: गणतंत्र दिवस पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड; कल कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेटDelhi Weather गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ठंडी हवाओं के बीच तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.
और पढो »