राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज, त्रिवेणी संगम में किया स्नान

धर्म समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज, त्रिवेणी संगम में किया स्नान
महाकुंभप्रयागराजराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 53%

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज की पवित्र धरा पर महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन भी किया और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा की।

प्रयागराज की पवित्र धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति यहां महाकुंभ की भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनीं। इसके उपरांत उन्होंने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन भी किए। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र स्नान के

उपरांत धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। आपको बता दें कि सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वे यहां सरस्वती कूप के दर्शन को भी पहुंचीं। उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत और बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न कराया और राष्ट्रपति को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र का किया अवलोकन आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी समर्थन दिया। वे डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करने पहुंचीं, जिसमें महाकुम्भ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। आपको बता दें कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाकुंभ के अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति ने स्वयं इसका अनुभव किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र की विशेषताओं से भी अवगत कराया। नावाें के संचालन पर रोक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संगम स्नान, अक्षयवट व हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन समेत अन्य कार्यक्रमों के चलते सोमवार की सुबह से नावों के संचालन पर रोक है। ये प्रतिबंध कब तक रहेगा इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। इसके कारण उन श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा, जो नाव व मोटर बोट से संगम में स्नान करने जाने वाले थे। काफी संख्या में लोग गऊघाट, बलुआघाट और बोट क्लब से नावों की बुकिंग भी करा चुके थे। इसके लिए लोगों ने 15 से 75 हजार रुपये तक पहले से भुगतान कर दिया था। उनका सोमवार को दिन में नाव व मोटर बोट से बीच संगम जाने और वहां डुबकी लगाकर शाम तक घर लौटने के लिए ट्रेन, बस व हवाई जहाज के टिकट भी बुक थे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ प्रयागराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम स्नान अक्षयवट सरस्वती कूप बड़े हनुमान मंदिर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाईप्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
और पढो »

राष्ट्रपति मुर्मू आज प्रयागराज पहुंचेंगी, संगम में स्नान कर करेंगीराष्ट्रपति मुर्मू आज प्रयागराज पहुंचेंगी, संगम में स्नान कर करेंगीभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज पर दौरे पर रहेंगी और संगम में स्नान करेंगी. वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी.
और पढो »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जाएंगी महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में करेंगी पवित्र स्नानराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जाएंगी महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में करेंगी पवित्र स्नानराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान के लिए पहुंचेंगी. इसके बाद वह अक्षयवृक्ष की पूजा भी करेंगी. इसके बाद वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का भी अवलोकन करेंगी.
और पढो »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करेंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करेंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ नगर में आगमन करेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी।
और पढो »

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे प्रयागराज महाकुंभ में डुबकीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे प्रयागराज महाकुंभ में डुबकीकार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिवेणी संगम में डुबकी लेंगी और अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे।
और पढो »

महाकुंभ में डुबकी लगा रहे थे बाबा रामदेव, भीड़ में मौजूद थीं हेमा मालिनी, हुआ कुछ ऐसा कि ड्रीम गर्ल की भी छूट गई हंसीमहाकुंभ में डुबकी लगा रहे थे बाबा रामदेव, भीड़ में मौजूद थीं हेमा मालिनी, हुआ कुछ ऐसा कि ड्रीम गर्ल की भी छूट गई हंसीभारतीय जनता पार्टी की सांसद और सुपरस्टार हेमा मालिनी बीते दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंची थीं.
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 09:06:16