लाल फल पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लाल फल पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हार्ट डिजीज से भी रक्षा करते हैं। इन फलों में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट को सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में यदि आप अपने दिल को लंबे समय तक जवान बनाए रखना चाहते हैं तो इन लाल फल ों को जरूर खाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लाल फल ों के बारे में, जो आपके हार्ट को
हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे। चेरी चेरी में एंथोसायनिन और पोटैशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और सूजन कम करते हैं। चेरी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है। इसे स्नैक्स के रूप में या जूस में शामिल कर सकते हैं। रास्पबेरी रास्पबेरी फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है और बलड प्रेशर को स्वस्थ बनाए रखती है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखते हैं। रास्पबेरी सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है। इसे ओट्स, स्मूदी या दही के साथ खाएं। स्ट्रॉबेरी स्ट्रॉबेरी पोटैशियम, फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स का बेहतरीन सोर्स है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखती है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसे सलाद, शेक या नाश्ते में शामिल करें। अनार अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड वेसेल्स में प्लाक बनने से रोकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल की आर्टरीज को साफ रखता है। अनार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसे जूस या दाने के रूप में खाया जा सकता है। सेब लाल सेब में फाइबर (पेक्टिन) और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसे
लाल फल दिल के लिए स्वस्थ एंटीऑक्सीडेंट्स पोषण स्वास्थ्य
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अनार और चुकंदर से ज्यादा फायदेमंद है ये फल, सर्दियों में पाचन के साथ दिल भी रहेगा स्वस्थअनार और चुकंदर से ज्यादा फायदेमंद है ये फल, सर्दियों में पाचन के साथ दिल भी रहेगा स्वस्थ
और पढो »
सिंघाड़ा खाने के 9 हैरान कर देने वाले फायदेहालांकि सिंघाड़ा वास्तव में मेवा नहीं है। वे स्वस्थ आहार के लिए एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प हैं। यहां सर्दियों के इस सुपरफूड को खाने के 9 फायदे बताए गए हैं।
और पढो »
सर्दियों में दिल को सेहतमंद रखने के लिए टिप्सइस लेख में सर्दियों के मौसम में दिल को स्वस्थ रखने के लिए 5 महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए हैं।
और पढो »
सर्दी के मौसम में दिल को स्वस्थ रखने के लिए 5 टिप्सये 5 टिप्स आपको सर्दी के मौसम में दिल की सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।
और पढो »
सर्दियों में इस फल से मिलेगी चीते जैसी फुर्ती, डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स के लिए वरदानसर्दियों में इस फल से मिलेगी चीते जैसी फुर्ती, डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स के लिए वरदान
और पढो »
मेष राशि का राशिफल 19 दिसंबर, 2024मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक दृष्टि से मिश्रित रहेगा। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है।
और पढो »