14 मार्च को दुनिया भर में देखने को मिलेगा पहला चंद्रग्रहण, जो एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में लाल रंग में दिखाई देगा। इस घटना को 'ब्लड मून' कहा जाता है। भारत में इस चंद्रग्रहण को देखना संभव नहीं होगा क्योंकि ग्रहण के समय भारत में दिन होगा।
वॉशिंगटन: साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को होने जा रहा है, जो दुनिया भर के खगोलविदों और अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए शानदार नजारा पेश करेगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढंक लेगी। इससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस घटना को ' ब्लड मून ' कहा जाता है। साल का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को कब से लगेगा और इसे कहां देखा जा सकेगा, आइए इसे जानते हैं, लेकिन उससे पहले चंद्रग्रहण के बारे में जान लेते हैं। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सूर्य,
पृथ्वी और चंद्रमा के क्रमशः एक सीध में आने के दौरान होती है। बीच में होने के चलते पृथ्वी की छाया चंद्रमा के ऊपर पड़ती है, जिससे चंद्रमा का रंग बदलता है और यह अलग तरह से दिखाई देता है। चंद्रग्रहण तीन तरह का होता है, पूर्ण चंद्रग्रहण, उपछाया चंद्रग्रहण और आंशिक चंद्रग्रहण। 14 मार्च को होने जा रहा ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। कब से कब तक होगा चंद्रग्रहणनासा के अनुसार, साल का पहला चंद्रग्रहण छह घंटे से अधिक समय तक चलेगा। इस दौरान यह उपछाया, आंशिक और पूर्ण ग्रहण के चरण से होकर गुजरेगा। आइए जानते हैं कि यह किस समय पर शुरू होगा और कब खत्म होगा। उपछाया ग्रहण शुरू- सुबह 9.27 बजे भारतीय समयानुसार (IST) आंशिक ग्रहण शुरू- सुबह 10.39 बजे (IST)पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू- सुबह 11.56 बजे (IST)अधिकतम ग्रहण- दोपहर 12.28 बजे (IST)पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त- दोपहर 1.01 बजे (IST)आंशिक चंद्रग्रहण समाप्त- दोपहर 2.17 बजे (IST)उपछाया चंद्रग्रहण समाप्त- शाम 3.30 बजे (IST)क्या भारत में आएगा नजर? भारत में रहने वाले अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए निराश करने वाली खबर है। साल का पहला चंद्रग्रहण भारत और इसके पड़ोसी देशो में नहीं दिखाई देगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जब चंद्रग्रहण हो रहा होगा, उस समय भारत मे दिन होगा। ऐसे में चंद्रग्रहण को देखना संभव नहीं होगा। इसका पूर्णता मार्ग यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा
चंद्रग्रहण ब्लड मून खगोल विज्ञान अंतरिक्ष 2025 भारत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सूर्य ग्रहण 2025: इन राशियों को रहना होगा सावधानसाल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
और पढो »
2025 में भारत में दिखाई देने वाला ग्रहण कौन सा है?2025 में भारत में केवल एक ग्रहण दिखाई देगा। यह लेख आपको बताता है कि कौन सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और अन्य ग्रहणों के बारे में जानकारी देगा।
और पढो »
BYD Sealion 7 भारत मोबिलिटी 2025 में डेब्यू करेगीभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BYD Sealion 7 का प्रदर्शन होगा। यह BYD का भारत में पेश करने वाला पाँचवाँ मॉडल होगा और इसमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
और पढो »
वीरा धीरा सूरन की रिलीज डेट हुई प्रोक्लैमचियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीरा धीरा सूरन' की रिलीज डेट का एहसास बुधवार को हुआ। निर्माताओं ने फिल्म को 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा की।
और पढो »
साई-फाई थ्रिलर 'बैदा' का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीजभारत के लोकप्रिय कहानीकार सुधांशु राय ने अपनी साई-फाई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'बैदा' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया है। फिल्म 21 मार्च 2025 को रिलीज होगी।
और पढो »
भारत में कर्मचारियों को 2025 में 99.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमानभारत में कर्मचारियों को 2025 में औसतन 99.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद है।
और पढो »