8 AAP विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली चुनाव में बड़ा झटका

राजनीति समाचार

8 AAP विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली चुनाव में बड़ा झटका
AAPभाजपादिल्ली चुनाव
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले 8 AAP विधायकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

आम आदमी पार्टी ( AAP ) छोड़ने वाले 8 विधायक ों ने शनिवार को भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायक ों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पार्टी को मिलने वाले वोट पर असर पड़ सकता है। AAP विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर इन विधायक ों को लालच देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था,

लेकिन मैं आखिरी दम तक AAP में रहूंगा। AAP ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। दैनिक भास्कर ने 11 दिसंबर को ही बता दिया था कि जिन विधायकों के टिकट काटे गए हैं, वे पार्टी से बगावत कर सकते हैं।आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान का नाम नहीं था। इस पर अब्दुल रहमान खुलकर अरविंद केजरीवाल के विरोध में आ गए थे। दैनिक भास्कर से चर्चा में उन्होंने बताया था कि मुझे टिकट नहीं दिया और ये बताया भी नहीं कि टिकट क्यों नहीं दिया। केजरीवाल के ऊपर शनि सवार है। वे खुद ही पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं। 10 दिसंबर को अब्दुल रहमान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर मुस्लिमों के प्रति बेरुखी का आरोप लगाया था।सीट से विधायक रहे यादव ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि AAP ने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है।आम आदमी पार्टी जिस विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से भटक चुकी है। AAP की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है।आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थापन जिन मूल्यों पर की गई थी, अब उन नैतिक मानदंडों की घोर उपेक्षा चिंताजनक है। पार्टी ने आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को टिकट दिया।मेरा आम आदमी पार्टी से भरोसा पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर की केवल फोटो चाहिए, उनके विचार नहीं, ऐसे मौका-परस्त और बनावटी लोगों से आज से मेरा नाता खत्म। मैं AAP की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।AAP भ्रष्टाचार मुक्त शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर आधारित थी। पार्टी से मैंने इन मूल्यों से एक महत्वपूर्ण दूरी देखी है। पार्टी करप्शन और भाई-भतीजावाद का कटोरा बन गई है।मेरा पार्टी से विश्वास पूरी तरह से खत्म हो चुका है, इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।मेरा मानना है कि पार्टी अपने मूल सिद्धांत से भटक गई है। अब इसकी दिशा उन लक्ष्यों और मूल्यों की ओर नहीं है, जिन्हें मैंने हमेशा बनाए रखा है।दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

AAP भाजपा दिल्ली चुनाव विधायक इस्तीफा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 7 विधायक हुए इस्तीफा देने वालेदिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 7 विधायक हुए इस्तीफा देने वालेदिल्ली विधानसभा चुनाव के माहौल में AAP को बड़ा झटका लगा है। 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा पार्टी के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इन सभी को इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।
और पढो »

Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल हुईं पार्टी की ये दिग्गज नेताDelhi Assembly Elections 2025: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल हुईं पार्टी की ये दिग्गज नेताDelhi Assembly Elections 2025: Congress Leader Priyanka Agrawal Join Aam Aadmi Party, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल हुईं पार्टी की ये दिग्गज नेता
और पढो »

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लेने और चुनाव समितियों के साथ बैठकें करने जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: TMC, समाजवादी का समर्थन AAP को, कांग्रेस अकेले लड़ेगीदिल्ली चुनाव: TMC, समाजवादी का समर्थन AAP को, कांग्रेस अकेले लड़ेगीदिल्ली चुनाव में TMC और समाजवादी पार्टी AAP को अपना समर्थन दे रही हैं, जिससे कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। यह भारत गठबंधन में एक बड़ी दरार पैदा करेगा।
और पढो »

BJP गुंडों के किरदार में AAP नेताओं को दिखाता हैBJP गुंडों के किरदार में AAP नेताओं को दिखाता हैदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है।
और पढो »

AAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांवAAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांवDelhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। AAP के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। ये विधायक इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। इस्तीफा देने वालों में राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौड़, रोहित महरौलिया समेत अन्य शामिल...
और पढो »



Render Time: 2025-04-21 19:36:10