पिता की मौत ने क्रिकेट से किया दूर, 'नुक्कड़' से 'लगान' तक का सफर तय करने वाले इस एक्टर को भूले तो नहीं

Javed Khan Amrohi समाचार

पिता की मौत ने क्रिकेट से किया दूर, 'नुक्कड़' से 'लगान' तक का सफर तय करने वाले इस एक्टर को भूले तो नहीं
Javed Khan CareerJaved Khan Amrohi Moviesजावेद खान अमरोही मूवीज

सिनेमा जगत में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने कई फिल्मों में अपना बड़ा योगदान दिया है हालांकि वे जब तक स्क्रीन पर दिखते रहे लोगों को याद रहे लेकिन जैसे ही स्क्रीन को छोड़ा लोग उन्हें भूल गए. इन्हीं सितारों में से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आपको बता दें इस एक्टर ने लगान और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया है.

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत एक बहुत बड़ा समंदर है जिसमें कई हीरे हैं। दर्शक अक्सर सिर्फ उन चेहरों को याद रखते हैं जो फिल्मों में लीड रोल निभाते हैं। लेकिन एक फिल्म में जितने भी लोग काम करते हैं सबकी अपनी एक पहचान और वजूद होता है। कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कई फिल्मों में भले ही साइड रोल किया है लेकिन जब तक वे स्क्रीन पर रहे हैं लोगों को खूब एंटरटेन किया। ऐसे ही एक सितारे के बारे में आज हम आपको बताएंगे जिन्होंने कई बड़े सितारों और फिल्मों में काम किया लेकिन जब वे स्क्रीन से दूर हुए तो लोग उन्हें भूल गए। हम बात कर रहे हैं जावेद खान अमरोही की। जिन्होंने लगभग 150 में फिल्मों में काम किया लेकिन वक्त के साथ लोग उन्हें भूल गए। हालांकि अगर ये स्क्रीन पर आएंगे तो सब इन्हें पहचान जाएंगे लेकिन इनका नाम और इनके संघर्ष के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया क्रिकेटर बनना चाहते थे जावेद 1949 में जन्मे जावेद का सपना क्रिकेटर बनने का था। बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें अपनी टीम में सिलेक्ट भी कर लिया था हालांकि उसी वक्त उनके पिता का निधन हो गया जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा। आगे जाकर जावेद की किडनी में कुछ दिक्कत आ गई और डॉक्टर ने कहा कि वे आगे क्रिकेट नहीं खेल सकते। ऐसे में उनका ये सपना टूट गया और उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। दोस्त ने दी एक्टिंग करने की सलाह इसके बाद उनके एक दोस्त ने सलाह दी कि वो कॉलेज के प्ले में हिस्सा लें। यहीं से उनका एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने थिएटर भी जॉइन किया और हिंदी के साथ गुजराती भाषा में भी प्ले किए। आगे जाकर जावेद ने फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन ले लिया। इस कोर्स के पूरे होते ही उन्हें फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया नेगेटिव रोल ने दी पहचान जावेद खान अमरोही की पहली फिल्म थी जलते बदन। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए जिनमें सत्यम शिवम सुंदरम भी शामिल है। उन्हें बड़ा ब्रेक यशराज की फिल्म नूरी से मिला, इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने राम तेरी गंगा मैली,आशिकी,सड़क, अंदाज अपना अपना, चक दे इंडिया और लगान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया लगान फिल्म थी जावेद के दिल के करीब लगान फिल्म जावेद के दिल के बहुत करीब थी। वे कहते थे कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसे ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिला था। लगान में उन्होंने रामसिंह का रोल प्ले किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया फिल्मों के अलावा जावेद खान अमरोही ने कई बड़े टेलीविजन शो में भी काम किया था। ये जो है जिंदगी, मिर्जा गालिब, घर जमाई और नुक्कड़ कुछ बेहतरीन नाटक थे। उन्होंने लगभग 4 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया, हालांकि उन्हें एक बड़े रोल की उम्मीद थी जो कभी पूरी नहीं हुई.

उनकी आखिरी फिल्म सड़क 2 थी जो 2020 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और यंग एक्टर्स को एक्टिंग सिखानी शुरू की। चार दशकों तक दर्शकों को एंटरटेन करने वाले जावेद ने फेफड़ों के खराब होने के कारण 2023 में दुनिया को अलविदा कह दिया। फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी यह भी पढ़ें- R Madhavan: आर्मी मैन बनने का था सपना, किस्मत ने बना दिया एक्टर, किसी फिल्म से कम नहीं आर माधवन की कहानी?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Javed Khan Career Javed Khan Amrohi Movies जावेद खान अमरोही मूवीज जावेद खान अमरोही

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रभारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रईरान ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए। ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने भारत से इजरायल की निंदा करने का आह्वान किया है।
और पढो »

मानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानमानसून में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली... अमित शाह ने साय सरकार के सामने दोहराया मार्च 2026 वाला प्लानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि इस मानसून नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देना है।
और पढो »

WWE vs AEW की जंग में पिस रहे रेसलर, अब इस वजह से हो गया बड़ा बवालWWE vs AEW की जंग में पिस रहे रेसलर, अब इस वजह से हो गया बड़ा बवालWWE ने AEW के एक स्टार रेसलर के थीम गीत को इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर KSI ने WWE से इस रेसलर का थीम सॉग मांगा था।
और पढो »

'अनपढ़ तुम वैसे हो...', राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की पढ़ाई-लिखाई पर किया कमेंट, बोले- 4 रुपये देख नीयत बदल गई'अनपढ़ तुम वैसे हो...', राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की पढ़ाई-लिखाई पर किया कमेंट, बोले- 4 रुपये देख नीयत बदल गईएक्टर राजा चौधरी ने अपनी पहली पत्नी श्वेता तिवारी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने श्वेता को 'अनपढ़' कहा और बेटी पलक को परिवार से दूर करने का आरोप लगाया। रा
और पढो »

झज्जर से दिल्ली तक: साइकिल पर चलकर तय किया CM की कुर्सी तक सफरझज्जर से दिल्ली तक: साइकिल पर चलकर तय किया CM की कुर्सी तक सफरझज्जर से दिल्ली तक: एक किसान के बेटे की राजनीतिक यात्रा, साइकिल पर चलकर तय किया CM की कुर्सी का सफर
और पढो »

भारतीय मूल के निक झंगियानी डियाजियो के अंतरिम सीईओ बनेभारतीय मूल के निक झंगियानी डियाजियो के अंतरिम सीईओ बनेमुंबई से न्यूयॉर्क तक का सफर तय करने वाले भारतीय मूल के कारोबारी निक झंगियानी अब दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने हैं।
और पढो »



Render Time: 2026-04-18 16:08:52