VIT सीहोर में खराब खाना-पानी से पीलिया, मारपीट के बाद 4000 छात्रों ने बस-कार में लगाई आग। CM Yadav ने मंत्री को निर्देश दिए। पैरामिलिट्री तैनात, कॉलेज 8 दिसंबर तक बंद। पूरी खबर
सीहोर:वीआईटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार-बुधवार की रात उस समय भयंकर बवाल मच गया जब खराब मेस फूड और दूषित पानी से पीलिया फैलने और गार्डों द्वारा छात्रों की पिटाई के वीडियो वायरल हो गए। गुस्साए करीब 4000 छात्रों ने कैंपस में खड़ी बसें, कारें और फर्नीचर में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा इतना बढ़ गया कि 5 थानों की पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात करनी पड़ी।छात्रों का दावा 100+, कॉलेज बोला- 33 बीमारछात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से मेस में घटिया खाना और गंदा पानी दिया जा रहा है। इसके चलते अब तक 100 से ज्यादा छात्रों को पीलिया हो चुका है। कुछ छात्रों की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, और छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ की मौत भी हो चुकी है। जब छात्रों ने शिकायत की तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने पूरे कैंपस को आग की तरह भड़का दिया। हालांकि कॉलेज प्रशासन का मानना है कि 33 बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। SDOP बोले- वीडियो से मारपीट की पुष्टिआष्टा SDOP आकाश अमलकर ने बताया कि मारपीट के वीडियो मिले हैं जिनमें वार्डन और गार्ड छात्रों को पीटते दिख रहे हैं। मामले में बलवा, आगजनी और तोड़फोड़ के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कैंपस में खड़ी 20 से ज्यादा बसें और कारें आग के हवाले कर दीं। तोड़फोड़ में लाइब्रेरी और मेस का सामान भी नष्ट हो गया। हंगामा रात 2 बजे तक चला, जिसके बाद भारी पुलिस बल पहुंचा।छात्रों को मेल के जरिए दी छुट्टी की सूचनाहंगामे के बाद देर रात वीआईटी प्रबंधन ने अचानक सभी छात्रों को मेल भेजा कि 'कैंपस तुरंत खाली करें, कॉलेज 30 नवंबर तक बंद रहेगा।' इसके कुछ समय बाद एक और मेल आया कि छुट्टी बढ़ाकर 8 दिसंबर तक कर दी गई है। वीआईटी में करीब 16 हजार छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा छात्र और 2 हजार छात्राएं आठ हॉस्टलों में रहते हैं। मेल मिलते ही छात्रों का घर लौटना शुरू हो गया।एक किलोमीटर पैदल चले छात्रVIT सीहोर में करीब 16 हजार छात्र पढ़ते हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा हॉस्टल में रहते हैं। मेल मिलते ही छात्र सामान उठाकर भागे, लेकिन कैंपस से हाईवे 1 किलोमीटर दूर है। हजारों छात्र बैग लेकर पैदल ही हाईवे पहुंचे। टेंपो वालों ने 1 किमी का 100 रुपए और भोपाल-इंदौर बसों ने 700-900 रुपए तक वसूले। कई छात्रों को रातभर इंतजार करना पड़ा।मुख्यमंत्री मोहन यादव का हस्तक्षेपघटना के संज्ञान में आते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। सुबह 7 बजे उनके आधिकारिक X अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि उन्होंने प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि विद्यार्थियों का हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीचे सीएम मोहन यादव के ट्वीट का लिंक-प्रशासन का पक्ष: सिर्फ 33 केस, प्रोफेसर की मौत अलगरजिस्ट्रार केके नायर ने कहा कि 26 नवंबर तक सिर्फ 33 छात्रों में पीलिया के लक्षण मिले हैं और सभी घर चले गए हैं। जिला प्रशासन और हेल्थ टीम ने जांच की तो खाना-पानी संतोषजनक पाया गया। वहीं एक प्रोफेसर संग्राम केसरी दास की मौत का मामला अलग है, उनका देर रात किराए के मकान में निधन हुआ, इसका प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। डीन सुरेश एम ने भी स्पष्टीकरण दिया है। फिलहाल कैंपस पूरी तरह खाली करा लिया गया है और भारी पुलिस- पैरामिलिट्री बल तैनात है। क्या होगा आगे? छात्र संगठनों ने मांग की है कि मेस ठेकेदार पर FIR हो और फीस रिफंड दिया जाए। आपका इस बारे में क्या मानना है, कमेंट में बताएं।
Vit Bhopal Protest Cm Mohan Yadav Tweet Vit Jaundice Cases Sehore News Student Protest 2025 Krishna Gaur Minister सीहोर वीआईटी कॉलेज बवाल सीहोर छात्र आंदोलन सीहोर न्यूज
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सीहोर Live: VIT यूनिवर्सिटी रणभूमि में बदला, बस-एंबुलेंस आग के हवाले, पुलिस बल तैनातसीहोर जिले के आष्टा तहसील में स्थित VIT यूनिवर्सिटी के कैंपस में दूषित पानी और भोजन से पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी फैलने के आरोपों के बाद मंगलवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. करीब 3,000 से 4,000 छात्रों ने प्रदर्शन किया.
और पढो »
MP की यूनिवर्सिटी में खराब खाने से हो रहा पीलिया: स्टूडेंट्स ने कार, बसों में आग लगाई; PNB में 750 वैकेंसी...Job and Education Bulletin four thousand students set fire to vit university protesting poor quality food and water
और पढो »
Bhopal VIT Collage News- कॉलेज में क्यों हिंसक हुए छात्र, क्या vit collage की कहानीकॉलेज प्रबंधन से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में लगभग 4000 की संख्या में जमा होकर जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने एक बस, बाइक और एक एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे, आरओ प्लांट और परिसर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय...
और पढो »
पिता का मेल… नेहा ICU में 10 दिन तक लड़ी: VIT से फीस वापसी की मांग, बोले- बेटी को कॉलेज जाने से रोका थाMadhya Pradesh (MP) Sehore Ashta VIT University Student Neha Sahukar Death सीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 साल की स्टूडेंट नेहा साहुकार की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल...
और पढो »
अश्लील वीडियो से लेकर मारपीट तक...VIT के 7 बड़े विवाद: सीहोर की यूनिवर्सिटी में फीस 10 लाख, देशभर के अफसर-उ...Madhya Pradesh (MP) Sehore Kothri Kalan VIT College Students Protest Update तो कभी छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया। एक छात्र खुदकुशी भी कर चुका है। यहां तक कि गार्ड के साथ मारपीट में तत्कालीन रजिस्ट्रार के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका...
और पढो »
VIT कांड: 'कहा था, मत जा...बहुत कमजोर हो गई थी बिटिया, दस दिन ICU में लड़ी जंग', आंसुओं में छलका पिता का दर्दसीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा नेहा साहुकार की मौत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे कैंपस को हिला दिया है। नेहा की मौत के बाद से
और पढो »
