राहुल गांधी की दिल्ली जनसभा रद्द, देवेंद्र यादव ने केजरीवाल पर तंज कसा

Politics समाचार

राहुल गांधी की दिल्ली जनसभा रद्द, देवेंद्र यादव ने केजरीवाल पर तंज कसा
RAHUL GANDHIDELHI ELECTIONAAP

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली के सदर बाजार में होने वाली जनसभा रद्द हो गई। राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण इस जनसभा में शामिल नहीं हो सके। इस सीट से कांग्रेस ने अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी तरफ, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास कांग्रेस की एक जनसभा हुई, जिसमें देवेंद्र यादव ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसा और कहा कि दिल्ली की दिक्कतों को भूलकर सिर्फ अपना और अपने साथियों का भला करने में ध्यान लगाया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेता प्रचार में व्यस्त हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के सदर बाजार में एक प्रस्तावित जनसभा की थी। जिसमें वह उपस्थित नहीं हो सके। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण इस जनसभा में शामिल नहीं हो सके। यह जनसभा दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होनी थी। इस सीट से कांग्रेस ने अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन

के पास कांग्रेस की एक जनसभा हुई। इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इसी जनसभा में देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने की वजह से जनसभा में शामिल नहीं हो सके। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बीते 11 साल पहले एक बहुरूपिया फर्जीवाल आया था। उसने लोगों को विश्वास दिलाया कि वो बेहतर दिल्ली बनाएगा। उसी भावना में बहकर जनता ने केजरीवाल को चुना। लेकिन जिस केजरीवाल ने भ्रष्टाचार खत्म करने और लोकपाल लाने का वादा किया था। उस केजरीवाल ने काम के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। आगे कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की दिक्कतों को भूलकर सिर्फ अपना और अपने साथियों का भला करने में ध्यान लगाया। विलासिता में डूबकर जनता के साथ अन्याय किया। जो दिल्ली पूरे देश को दिशा दिखाती है, वो आज दिशाहीन हो गई है। आज नेता जी का महल तो है, लेकिन जनता दर-बदर है। जो दिल्ली कभी खुशहाल थी, वो आज बदहाल है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

RAHUL GANDHI DELHI ELECTION AAP CONGRESS DEVENDRA YADAV SADAR BAZAR

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

अखिलेश यादव पर महाकुंभ सुरक्षा को लेकर तंजअखिलेश यादव पर महाकुंभ सुरक्षा को लेकर तंजसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
और पढो »

राहुल गांधी का वियतनाम दौरा: भाजपा का तंजराहुल गांधी का वियतनाम दौरा: भाजपा का तंजराहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने तंज कसा है, यह कहते हुए कि देश शोक में है और राहुल पार्टी करने विदेश गए हैं।
और पढो »

राहुल गांधी ने दिल्ली में की पहली रैली, अरविंद केजरीवाल पर कराए हमलेराहुल गांधी ने दिल्ली में की पहली रैली, अरविंद केजरीवाल पर कराए हमलेकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पहली रैली की। इस रैली में उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई हमले किए। उन्होंने केजरीवाल को भ्रष्टाचार और प्रदूषण से जूझती दिल्ली की समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।
और पढो »

राहुल गांधी ने केजरीवाल पर दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर किया हमलाराहुल गांधी ने केजरीवाल पर दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर किया हमलाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर सफाई व्यवस्था के हालात पर अटैक किया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी दिखाते हुए केजरीवाल पर जंग लगाई है।
और पढो »

राहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी पर केजरीवाल पर निशाना साधाराहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी पर केजरीवाल पर निशाना साधालोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और रिठाला में गंदगी का वीडियो जारी कर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘‘केजरीवाल की पेरिस जैसी दिल्ली’’ है।
और पढो »

राहुल गांधी का 'इंडियन स्टेट' विरोध बयान, बीजेपी का तंजराहुल गांधी का 'इंडियन स्टेट' विरोध बयान, बीजेपी का तंजकांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह पर 'इंडियन स्टेट' के खिलाफ लड़ाई का बयान देने पर बीजेपी ने तंज कसा है।
और पढो »



Render Time: 2026-04-24 23:05:23