Glacier Break उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक ने समय रहते मशीन छोड़ दी जिससे उसकी जान बच गई। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है और इसे खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता...
संवाद सूत्र, जागरण, धारचूला। Glacier Break : तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसक जाने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक के समय रहते मशीन छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। मार्ग खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है। दो रोज पूर्व उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया है। मंगलवार शाम नपल्च्यू के पास एक लोडर मशीन आपरेटर सड़क से बर्फ हटाने के काम में जुटा था। इसी दौरान खांगला ग्लेशियर से एक हिस्सा टूटकर मशीन पर आ गिरा। यह भी पढ़ें - Chamoli Avalanche : बदरीनाथ से तीन किमी दूर आया था बर्फ का सैलाब, चपेट में आए 55 लोग; एक नजर में पूरा घटनाक्रम ग्लेशियर खिसकते देख चालक ने छोड़ दी मशीन चालक ने ग्लेशियर खिसकते देख मशीन छोड़ दी। चालक सुरक्षित बच गया। मशीन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार को मशीन बर्फ से बाहर निकाल ली गई। इन दिनों साक्ष्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नपल्च्यू से चाइनागेट तक सड़क चौडीकरण और डामरीकरण का कार्य करवा रही है। भारी हिमपात के चलते काम बाधित हो रहा है। Jagran File.
यह भी पढ़ें - Chamoli Avalanche : दूसरे दिन रेस्क्यू टीम ने ढूंढा बर्फ में दबा कंटेनर, अंदर से निकले 17 लोग; चार अब भी लापता कई स्थानों पर सड़क पर जमा हिमखंड चाइना गेट से आगे सीपी तक कई स्थानों पर हिमखंड सड़क पर जमा हैं, जिससे सड़क बाधित है। इस सड़क की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन के पास है। संगठन के कर्मचारी सड़क पर जमा हिमखंडों को हटाने में जुटे हैं। गुरुवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई गई है। फिर हिमपात होने पर इसमें समय लग सकता है। बुधवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। निचले इलाकों में धूप खिली रही। allowfullscreen>20 मार्च के बाद दिखेगा बड़ा बदलाव मार्च शुरुआत में अच्छी वर्षा व हिमपात हुआ है। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। 10 मार्च तक मौसम में खास गतिविधि की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे तापमान में तेजी आएगी, लेकिन बड़ा बदलाव 20 मार्च के बाद ही दिखेगा। - बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather : प्री मानसून के पांच दिन में साढ़े 3 गुना ज्यादा बारिश, होली से पहले बदलेगा मौसम; पड़ेगी बर्फ
Uttarakhand Avalanche Glacier Broke Glacier Break Chamoli Avalanche Glacier Lakes Uttarakhand News Dehradun News Uttarakhand Disaster Management Risk Assessment Himalayan Region Natural Hazards Climate Change Environmental Impact Uttarakhand News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में डंपर ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 8 घायलमध्य प्रदेश | राज्य Road Accident in Bhind of Madhya Pradesh many killed updates in hindi मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ा सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत पर मौत
और पढो »
महाकुंभ नगर : मेले में टला हादसा, सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू, कोई जनहानि नहींमहाकुंभ में सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है। बताया जाता है कि हादसे में कुछ महिलाएं झुलस गई हैं, जिन्हे अस्पताल में इलाज के
और पढो »
बद्रीनाथ में बड़ा हादसा, माणा गांव के पास टूटा ग्लेशियर, 47 मजदूर लापताबद्रीनाथ के माना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने की वजह से 57 मजदूर दब गए हैं. साथ ही 10 मजदूरों को बचा लिया है.
और पढो »
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, बर्फ का पहाड़ टूटने से 50 से ज्यादा मजदूर फंसेउत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर फंसे हुए हैं। घटना माणा गांव के पास घटी है, जहां सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। अब तक 10 मजदूरों को बचाया जा चुका है, जबकि बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है।
और पढो »
mana Avalanche video: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, चपेट में 57 मजदूरGlacier breaks in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »
कुल्लू में सैलाब, किन्नौर में बर्फ, उत्तराखंड में टूटा ग्लेशियर, मुंबई में लू... कुदरत के ये अजब-गजब रंग देखे क्या?Uttarakhand Avalanche: Badrinath में Mana गेट के पास टूटा ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे, Rescue जारी
और पढो »
