कोलकाता रेप केस: महुआ मोइत्रा क्‍या कांग्रेस में होंगी शामिल? कल्‍याण बनर्जी का पर्सनल अटैक, ममता की चुप्पी...

Mahua Moitra Congress समाचार

कोलकाता रेप केस: महुआ मोइत्रा क्‍या कांग्रेस में होंगी शामिल? कल्‍याण बनर्जी का पर्सनल अटैक, ममता की चुप्पी...
Kalyan Banerjee ControversyTMC Internal FightKolkata Rape Case Politics

Kolkata Rape Case: कोलकाता गैंगरेप केस पर बयानबाज़ी से TMC में मचा घमासान. कल्याण बनर्जी के निजी हमलों के बाद महुआ मोइत्रा के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज़. पार्टी नेतृत्व की चुप्पी भी सवालों में.

Kolkata Rape Case: कोलकाता की साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप मामले पर बयानबाज़ी के चलते तृणमूल कांग्रेस में खुला घमासान मच गया है. पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच ज़ुबानी जंग अब बेहद निजी आरोपों तक पहुँच गई है, जिससे पार्टी की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है.

कल्याण बनर्जी ने पर्सनल अटैक के बाद महुआ को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि महुआ ने कांग्रेस इसलिए जॉइन की थी क्योंकि “राहुल गांधी उनके दोस्त थे, और यही उनकी एकमात्र पूंजी थी.” उनके इस दावे के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या महुआ मोईत्रा TMC छोड़ फिर से कांग्रेस का दामन थामेंगी. क्योंकि कोलकाता लॉ कॉलेज रेप मामले में आपसी घमासान अब बहुत निजी हो गया है. दोनों के बीच तल्खी तब बढ़ी जब कल्याण बनर्जी ने कथित तौर पर इस जघन्य वारदात को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस पर विपक्षी दलों के साथ-साथ खुद TMC नेता महुआ मोइत्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. महुआ ने X पर अपने पोस्ट में कहा कि “हर पार्टी में पुरुषवादी सोच होती है, लेकिन हमारी पार्टी की खासियत है कि हम अपने ही नेताओं को जवाबदेह ठहराते हैं.” पढ़ें- ’40 साल की शादी तोड़ी, 65 साल के शख्स से किया विवाह…’ महुआ मोइत्रा पर TMC के कल्याण का ‘हनीमून वाला अटैक’ बनर्जी ने कांग्रेस से जोड़ा, कहा- मुझे महुआ से नफरत बस यही बयान कल्याण बनर्जी को नागवार गुजरा और उन्होंने महुआ पर बेहद निजी हमला करते हुए कहा, “वह शादी के बाद हनीमून मना कर लौटी और मुझसे झगड़ने लगीं. वह खुद एक परिवार तोड़ चुकी हैं और एक 65 वर्षीय व्यक्ति से शादी की है. मुझे महुआ से नफरत है.” इतना ही नहीं उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि महुआ ने कांग्रेस इसलिए जॉइन की थी क्योंकि “राहुल गांधी उनके दोस्त थे, और यही उनकी एकमात्र पूंजी थी.” क्या कांग्रेस में शामिल होंगी महुआ? इस तीखी तकरार के बाद अब सियासी गलियारों में ये सवाल तेज हो गया है कि क्या महुआ मोइत्रा TMC छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं? गौरतलब है कि उन्होंने पहले भी सार्वजनिक मंचों पर राहुल गांधी के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है और कांग्रेस के साथ वैचारिक समानता की बात कही है. अब जब पार्टी के वरिष्ठ नेता खुलेआम उनके निजी जीवन पर हमला कर रहे हैं और नेतृत्व पूरी तरह से चुप है, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि महुआ अपने अगले राजनीतिक कदम पर विचार कर सकती हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पढ़ें-Kolkata Gangrape Case: कोलकाता कांड पर TMC से अलग कल्याण बनर्जी, कहा- यह दुर्भाग्य है कि… अमित मालवीय ने भी बोला हमला इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी X पर पोस्ट कर हमला बोला है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि, “यह तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है जिसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है. यह सब ममता बनर्जी की एक सोची-समझी चाल है ताकि गैंगरेप पीड़िता के लिए उठ रही आवाजों को कमजोर किया जा सके.” TMC फिलहाल कल्याण बनर्जी के बयान से खुद को अलग कर चुकी है, लेकिन अंदरखाने में चल रही यह ज़ुबानी जंग न सिर्फ पार्टी की छवि को प्रभावित कर रही है, बल्कि महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी राजनीतिक रस्साकशी में धकेल रही है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

Kalyan Banerjee Controversy TMC Internal Fight Kolkata Rape Case Politics Mamata Banerjee Silence महुआ मोइत्रा कांग्रेस कल्याण बनर्जी विवाद तृणमूल में घमासान कोलकाता गैंगरेप केस ममता बनर्जी चुप्पी

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में केवल ममता बनर्जी की तस्वीरों का उपयोग करने का निर्देशटीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में केवल ममता बनर्जी की तस्वीरों का उपयोग करने का निर्देशटीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में केवल ममता बनर्जी की तस्वीरों का उपयोग करने का निर्देश
और पढो »

कोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा कीकोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा कीकोलकाता गैंगरेप केस : विवादास्पद टिप्पणी करने पर टीएमसी ने कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा की निंदा की
और पढो »

कोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमतीकोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमतीकोलकाता गैंगरेप केस : अपने बयान पर टिके हैं कल्याण बनर्जी, टीएमसी के रुख पर जताई असहमती
और पढो »

'हनीमून मनाकर आईं और मुझसे झगड़ने लगीं...', गैंगरेप पर बयान की आलोचना से भड़के कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा पर किया पर्सनल अटैक'हनीमून मनाकर आईं और मुझसे झगड़ने लगीं...', गैंगरेप पर बयान की आलोचना से भड़के कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा पर किया पर्सनल अटैकमहुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी महिला नेताओं के खिलाफ हैं. टीएमसी के सत्ता में आने के काफी बाद 2016 में वह पार्टी में शामिल हुईं, उन्होंने खुद को राहुल गांधी दोस्त बताकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.
और पढो »

'हनीमून मनाकर मुझसे लड़ने आ गईं...', कोलकाता गैंगरेप केस पर आपस में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा'हनीमून मनाकर मुझसे लड़ने आ गईं...', कोलकाता गैंगरेप केस पर आपस में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्राTMC MPs Rift on Kolkata Gangrape कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी के दो सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा आपस में भिड़ गए हैं। कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा की पिनाकी मिश्रा से हुई शादी पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के लिए बोलने वाली महुआ ने खुद 40 साल की शादी तोड़ी है। महुआ ने कल्याण बनर्जी के बयान की निंदा की...
और पढो »

'महुआ मोइत्रा हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं', कल्याण बनर्जी का TMC सांसद पर पर्सनल अटैक, कोलकाता गैंगरेप से क्या कनेक्शन?'महुआ मोइत्रा हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने लगी हैं', कल्याण बनर्जी का TMC सांसद पर पर्सनल अटैक, कोलकाता गैंगरेप से क्या कनेक्शन?तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित गैंगरेप पर है। कल्याण बनर्जी ने मोइत्रा की आलोचना का जवाब देते हुए उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी की। उन्होंने मोइत्रा के पहले विवाह का जिक्र...
और पढो »



Render Time: 2026-04-24 10:59:31