क्‍या दही के साथ प्‍याज खाना चाहिए? घातक या फायदेमंद,शरीर के लि‍ए कैसा साबित होता है ये कॉम्‍ब‍िनेशन! जानें...

Onion With Curd Disadvantages समाचार

क्‍या दही के साथ प्‍याज खाना चाहिए? घातक या फायदेमंद,शरीर के लि‍ए कैसा साबित होता है ये कॉम्‍ब‍िनेशन! जानें...
Onion Aur Dahi Khane Ke NuksanPyaaz Aur Dahi Khane Se Kya Nuksaan Hota Hai?Can We Take Onion With Curd?

Should you eat Onion and Curd Combination: भारतीय रसोई में दही और प्‍याज का साथ जन्‍म-जन्‍म का है. चाहे तड़के वाला दही-प्‍याज का रायता हो या फिर दही-पापड़ी चाट के ऊपर पड़ती कच्‍ची प्‍याज... इस कॉम्‍ब‍िनेशन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्‍या ये आपकी सेहत के लि‍ए सही है? आइए जानते हैं.

Onion and Curd Combination: चटपटा दही प्‍याज का रायता हो या फिर, दही-चाट पर ऊपर से डाला गया कच्‍चा प्‍याज, ये ऐसी ड‍िश है कि नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्‍या दही के साथ कच्‍चा प्‍याज खाना सही है? कहीं ये कॉम्‍ब‍िनेशन आपके पेट और शरीर के लि‍ए घातक तो नहीं है? इंड‍ियन कुकिंग में दही और प्‍याज को एक साथ खाना बहुत आम है.

अपने स्‍वाद, टैक्‍स्‍चर और फ्लेवर के चलते इन दोनों को साथ में खाया भी खूब जाता है. लेकिन अगर हम कहें कि आप सालों से गलत कॉम्‍बिनेशन खा रहे हैं? – दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो लैक्टोज और अन्य कंपाउंड्स को तोड़ने में मदद करते हैं. दूसरी ओर, प्याज में फाइबर और सल्फर यौगिक होते हैं जो इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं. यानी दही और प्‍याज एक साथ खाने से डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. – प्याज में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं. जब आप प्‍याज को दही के साथ खाएंगे, जो भी थोड़ा एसेट‍िक होता है, तो ये शरीर में ब्‍लोट‍िंग के लक्षणों को बढ़ा सकता है. इससे कई लोगों को अपच या कब्‍ज की परेशानी हो सकती है. – प्याज और दही का संयोजन भोजन के स्वाद और बनावट को भी अफेक्‍ट कर सकता है. प्याज का तीखा स्वाद दही की मृदुलता को दबा सकता है, जिससे भोजन का स्वाद बिगड़ सकता है. प्‍याज में सल्‍फर के कंपाउंड्स होते हैं. जबकि दही फर्मंटेशन से बनता है. – प्याज और दही का कॉम्‍ब‍िनेशन से कुछ न्‍यूट्र‍िएंट्स के शरीर में एब्‍जॉर्ब करने में द‍िक्‍कत आ सकती है. प्याज में सल्फर होता है जो दही में कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं. हालांकि इस पर अभी र‍िसर्च क‍िए जाने की जरूरत है. क्‍या कहता है आयुर्वेद: आयुर्वेद के अनुसार, प्याज और दही का संयोजन शरीर में वात और कफ को बढ़ा सकता है, जिससे कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि ये भी उतना ही सच है कि अगर इस कॉम्‍ब‍िनेशन को खाने से आपको शरीर में कोई द‍िक्‍कत महसूस नहीं हो रही है, तो आप इसे खा सकते हैं. प्याज और दही दोनों ही हमारे शरीर के लि‍ए जरूरी और लाभकारी चीजें हैं. लेकिन जब बात इन्‍हें साथ खाने की आती है तो इससे डाइजेशन और एस‍िड‍िटी की परेशानी हो सकती है. प्याज में महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जबकि दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Onion Aur Dahi Khane Ke Nuksan Pyaaz Aur Dahi Khane Se Kya Nuksaan Hota Hai? Can We Take Onion With Curd? Onion With Curd Benefits Onion And Curd Together Benefits Should You Eat Onion And Curd Together Can I Eat Onion And Curd Together Onion And Curd Combination For Body Onion And Curd Digestive Health Combining Onions With Curd Can We Mix Onion Juice With Curd Can We Eat Onion With Curd Onion And Curd Recipe Onion And Curd Combination प्‍याज और दही क्‍या प्‍याज और दही खाना चाहिए प्‍याज और दही खाने ने नुकसान

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दही के साथ वरदान हैं ये 2 चीजें, बिना मेकअप चमकेगा चेहरादही के साथ वरदान हैं ये 2 चीजें, बिना मेकअप चमकेगा चेहरादही के साथ वरदान हैं ये 2 चीजें, बिना मेकअप चमकेगा चेहरा
और पढो »

How Much Exercise: सेहतमंद रहने के लिए कम से कम कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?How Much Exercise: सेहतमंद रहने के लिए कम से कम कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?जिंदगी भर सेहतमंद रहने के लिए क्या हमें रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी है, या कुछ ही मिनटों की कसरत से भी हमारे शरीर का कामकाज ठीक रह सकता है?
और पढो »

जानें रक्षा बंधन का शास्त्रों में क्या है महत्व, राखी बांधने के बाद अपनाएं ये उपायपजानें रक्षा बंधन का शास्त्रों में क्या है महत्व, राखी बांधने के बाद अपनाएं ये उपायपजानें रक्षा बंधन का शास्त्रों में क्या है महत्व, राखी बांधने के बाद अपनाएं ये उपायप
और पढो »

बालों के लिए वरदान है प्याज के रस के साथ ये 5 चीजें, महीने भर में नजर आएंगे बेबी हेयरबालों के लिए वरदान है प्याज के रस के साथ ये 5 चीजें, महीने भर में नजर आएंगे बेबी हेयरबालों के लिए वरदान है प्याज के रस के साथ ये 5 चीजें, महीने भर में नजर आएंगे बेबी हेयर
और पढो »

केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है जायफलकेवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है जायफलजायफल न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता हैए बल्कि सेहत के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। जायफल के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें यहां।
और पढो »

डायबिटीज पेशेंट के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट लड्डू, सेहत के लिए होता है फायदेमंदडायबिटीज पेशेंट के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट लड्डू, सेहत के लिए होता है फायदेमंदडायबिटीज पेशेंट के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट लड्डू, सेहत के लिए होता है फायदेमंद
और पढो »



Render Time: 2026-04-29 01:21:56