तो भारत ने ट्रंप के कहने पर रोक दी रूसी तेल की खरीद? विदेश मंत्री ने म्यूनिख में बताई सच्चाई, अमेरिका के दावे पर कही ये बात

India समाचार

तो भारत ने ट्रंप के कहने पर रोक दी रूसी तेल की खरीद? विदेश मंत्री ने म्यूनिख में बताई सच्चाई, अमेरिका के दावे पर कही ये बात
Russian OilUS SanctionsStrategic Autonomy

Russian oil: अमेरिका लगातार दावा कर रहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीद को कम कर दिया है. जिसपर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी में जवाब दिया है. ये जवाब म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में दिया है. जानिए विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

S Jaishankar : भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी सुधार आ रहा है. US-इंडिया ट्रेड डील के बाद से ही सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है.

सदन में भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ. कई लोगों ने दावा किया. जिसपर विदेश मंत्री ने म्यूनिख में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने से भारत को कोई नहीं रोक सकता है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं. विदेश मंत्री ने दिया जवाब दरअसल, म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल किया गया कि क्या भारत रणनीतिक स्वायत्ता के लिए रूसी तेल की खरीद को जारी रखा था, फिर क्या ट्रंप के कहने पर इसे रोक दिया गया? अगर ऐसा है तो फिर रणनीतिक स्वायत्तता कहां है? इसपर जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि हमें रूस से तेल की खरीद करनी है. कितनी करनी है और कब करना है कब नहीं करना है ये सब मार्केट पर आधारित होता है. ये सब निर्णय भारत, यूरोप सहित अन्य देशों के हालात, लागत और बाजार पर निर्धारित होते हैं. नहीं बदलेगा आसानी से दायरा इसके अलावा जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ स्टेज पर जयशंकर ने साफ किया कि भारत की विदेश नीति का दायरा आसानी से नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा, “हम स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं क्योंकि यह हमारे इतिहास और हमारे विकास का एक अहम हिस्सा है और यह कुछ ऐसा है जो बहुत गहरा है, यह कुछ ऐसा है जो पॉलिटिकल दायरे से भी परे है. साथ ही साथ जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ट्रेड डील के नियमों के तहत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, तो जयशंकर ने जवाब दिया, “अगर आपके सवाल का निचोड़ यह है, क्या मैं आज़ाद सोच वाला रहूंगा और अपने फैसले लूंगा और क्या मैं ऐसे ऑप्शन चुनूंगा जो शायद आपकी सोच से मेल न खाएं हां, ऐसा हो सकता है. रूस ने कही थी ये बात भारत ने वाशिंगटन के दावे की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है. इन दावों के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के अलावा किसी ने भी भारत द्वारा रूसी तेल इंपोर्ट रोकने के बारे में बात नहीं की थी और भारत सरकार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था. अलग-अलग बातें बताती हैं कि भारत को रूस पर पश्चिमी देशों के बैन से निपटने के लिए मॉस्को के साथ पुराने रिश्ते बनाए रखने के दौरान किस नाजुक बैलेंसिंग काम का सामना करना पड़ रहा है. क्यों हो रही है चर्चा जयशंकर का ये बयान ऐसे समय पर आया है. जब अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसके कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीद कम कर दिया है. इतना ही नहीं अमेरिका ने ये भी दावा किया कि रूसी तेल के विकल्प के तौर पर उसने वेनेजुएला से तेल खरीदने का ऑफर दिया है. जैसे ही अमेरिका का ये बयान सामने आया, उसके बाद से लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है. हालांकि सरकार ने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

Russian Oil US Sanctions Strategic Autonomy Energy Security S Jaishankar Munich Security Conference India US Trade Deal Oil Imports Global Energy Market Russia-India Relations US-India Tariffs Nuclear Energy Reforms

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

रघुराम राजन बोले-रूसी तेल खरीदने पर फिर से सोचना चाहिए: हमें पूछना होगा इससे किसे फायदा; रशियन ऑयल खरीदने प...रघुराम राजन बोले-रूसी तेल खरीदने पर फिर से सोचना चाहिए: हमें पूछना होगा इससे किसे फायदा; रशियन ऑयल खरीदने प...Raghuram Rajan urges India to reconsider Russian oil imports after Trump’s 50% tariff; highlights need for trade diversification and reduced dependency.
और पढो »

भारत का अमेरिका को जवाब-अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत तेल खरीदा: दुनिया को $200 प्रति बैरेल कीमत तेल से बचाया...भारत का अमेरिका को जवाब-अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत तेल खरीदा: दुनिया को $200 प्रति बैरेल कीमत तेल से बचाया...India responds to US criticism over Russian oil imports, saying purchases followed global norms and G7 price caps.
और पढो »

Russian Oil Trade: अमेरिका की आंखों में चुभ रहे भारत और चीन, इस अधिकारी ने कर दी हद पार, कहा- ज्यादा टैरिफ लगाओRussian Oil Trade: अमेरिका की आंखों में चुभ रहे भारत और चीन, इस अधिकारी ने कर दी हद पार, कहा- ज्यादा टैरिफ लगाओRussian Oil: भारत और चीन समेत वे देश जो रूस से तेल खरीदते हैं, उन पर अमेरिका भड़का हुआ है। अमेरिकी अधिकारी लगातार भारत को लेकर भी बयानबाजी कर रहे हैं।
और पढो »

India on Russian Oil: রাশিয়া থেকে তেল কেনা বন্ধ করে দিচ্ছে ভারত! ট্রাম্পের দাবির পাল্টা দিল কেন্দ্রIndia on Russian Oil: রাশিয়া থেকে তেল কেনা বন্ধ করে দিচ্ছে ভারত! ট্রাম্পের দাবির পাল্টা দিল কেন্দ্রIndia response to Trump s claim puchasing Russian oil
और पढो »

ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...US President Donald Trump claims India will halt Russian oil imports and says he spoke with PM Modi; India denies any such phone call regarding oil trade.
और पढो »

Trump Tariffs threat on India: ভারতীয়দের মাথায় বাজ! আলোর উত্‍সবের মধ্যে ফের শুল্ক-গুঁতোর চরম হুঁশিয়ারি ট্রাম্পের... এবার?Trump Tariffs threat on India: ভারতীয়দের মাথায় বাজ! আলোর উত্‍সবের মধ্যে ফের শুল্ক-গুঁতোর চরম হুঁশিয়ারি ট্রাম্পের... এবার?India Will Continue Paying Massive Tariffs Over Russian Oil Says Trump
और पढो »



Render Time: 2026-04-28 20:04:42